फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यमुना-बेतवा नदी संगम किनारे बने पांच सौ साल पुराने मंदिर में होते हैं चमत्कार 

Sat, 17 Mar 2018 08:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Mar 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
ancient goddess durga temple in up
बेतवा नदी के किनारे बने प्राचीन मंदिर
यमुना और बेतवा नदी के संगम किनारे स्थापित मां अंबे के मंदिर का इतिहास पांच सौ साल पुराना है। यह मंदिर मराठा कालीन है, जहां मां अंबे की मूर्ति के साथ ही मां काली और भगवान शंकर की मूर्ति स्थापित है। किसी जमाने में मंदिर के पास ही गांव बसा था जो दोनों नदियों की बाढ़ में उजड़ गया था। 


 
ancient goddess durga temple in up
प्राचीन मंदिर
मुख्यालय से करीब 14 किमी दूर बीहड़ में बसा बड़ागांव, मराठाकालीन मां अंबे मंदिर के कारण पूरे इलाके में विख्यात है। यह गांव यमुना और बेतवा नदी के संगम से कुछ ही किमी दूर बसा है। यमुना नदी के तल से करीब 100 मीटर ऊंचाई में मां अंबे का मंदिर है। यह मंदिर मराठाकाल में चूना और कंकरीट से बनाया गया है। मंदिर में स्थापित मां अंबे और काली की मूर्तियां भी चमत्कारी है।

 
ancient goddess durga temple in up
बेतवा नदी के किनारे प्राचीन मंदिर
मंदिर के अंदर दोनों देवियों के सामने ही भगवान शंकर की मूर्ति स्थापित है। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि इस मंदिर का निर्माण मराठाकाल में किया गया था। इसका पांच सौ साल पुराना इतिहास है। मंदिर के आसपास किसी जमाने में आबादी थी। यमुना और बेतवा नदियों की बाढ़ में पूरा गांव डूब गया था, लेकिन मंदिर पूरी तरह से सुरक्षित रहा। गांव के लोग भी बाढ़ के समय मां अंबे की मूर्ति का चमत्कार देख दंग रह गए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
ancient goddess durga temple in up
मंदिर
मंदिर के बुजुर्ग पुजारी सुखदेव ऋषि ने बताया कि बाढ़ के कारण मंदिर के आसपास का इलाका पानी में डूब जाने से हर जगह हाहाकार मच गया था। इसीलिए मंदिर से दो किमी दूर नया बड़ागांव बसाया गया। अब यह गांव हर तरह से सुरक्षित है। पुजारी के मुताबिक इस प्राचीन मंदिर में हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूरा गांव मिलकर धार्मिक अनुष्ठान करता है। आठवें दिन गांव के लोगों की मदद से मंदिर में भंडारा होता है।


 
विज्ञापन
ancient goddess durga temple in up
नदी किनारे है सैकड़ाें साल पुराना मंदिर
पुजारी का कहना है कि इस मंदिर में हर किसी की मुराद पूरी होती है। कई लोगों को संतान का सुख मां अंबे की मूर्ति पर माथा टेकने से मिला है। गांव के जयनारायण सिंह यादव ने भी प्रधान रहते हुए मंदिर में सुंदरीकरण के कार्य कराए है। मां अंबे के मंदिर में दो दशक पहले अमौली फतेहपुर से एक व्यापारी आया था। मां की कृपा से उसी रात बिना फिरौती दिए ही उसका पुत्र सकुशल घर पहुंच गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed