फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दुबे से बोला था अमर 'मेरी पत्नी के जेल जाने की नौबत आ गई और गद्दी प्रभात को'

Sun, 11 Oct 2020 09:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Oct 2020 09:03 AM IST
विज्ञापन
Amar said to Vikas Dubey, 'My wife has come to jail, and to the throne Prabhat'
अमर की पत्नी खुशी बिकरू कांड के बाद गई थी जेल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिकरू कांड में पुलिस ने जो चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है उसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सबसे अहम बात तो ये है कि आठ पुलिस वालों को मौत के घाट उतारने के बाद दहशतगर्द विकास दुबे अपने करोड़ों के साम्राज्य का वारिस प्रभात मिश्रा को बनाना चाहता था। विकास प्रभात मिश्रा को अमर से ज्यादा पसंद करता था। यही बात अमर के दिल को चुभती थी। 


 
Amar said to Vikas Dubey, 'My wife has come to jail, and to the throne Prabhat'
आमर दुबे और खुशी - फोटो : अमर उजाला
बिकरू में आठ पुलिस वालों की हत्या करने के बाद विकास अमर और प्रभात के साथ फरीदाबाद भाग गया था। इस दौरान जब विकास ने प्रभात को गद्दी सौंपने की बात की तो अमर भड़क उठा था। अमर ने विकास से कहा था कि 'मेरी पत्नी के जेल जाने की नौबत आ गई, और गद्दी प्रभात को मिलेगी। 

 
Amar said to Vikas Dubey, 'My wife has come to jail, and to the throne Prabhat'
खुशी को किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग घोषित किया था - फोटो : अमर उजाला
विकास एनकाउंटर में मारे गए प्रभात के अंदर आपराधिक गतिविधियां और तेज दिमाग देखते हुए अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहता था। यहीं नहीं वह विकास की सारी बातों को मानता था लेकिन ये बात अमर को मंजूर नहीं थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar said to Vikas Dubey, 'My wife has come to jail, and to the throne Prabhat'
खुशी के साथ विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में अमर दुबे ने विकास से कहा था कि हमसे इतना बड़ा कांड करवा दिया। मेरी अभी नई-नई शादी हुई है, पत्नी के भी जेल जाने की नौबत आ गई। इसके बाद भी गद्दी प्रभात को दोगे। मैं अब यहां नहीं रुक सकता। इतना कहकर वह वापस कानपुर जाने के लिए निकल पड़ा था।

 
विज्ञापन
Amar said to Vikas Dubey, 'My wife has come to jail, and to the throne Prabhat'
विकास दुबे कांड - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पुलिस ने इस बात का जिक्र अपनी चार्जशीट में भी किया है। हालांकि पुलिस ने दोनों गुर्गों को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिकरू कांड के बाद विकास, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा सहित अपने अन्य गुर्गों के साथ बिकरू से दिल्ली भाग गया था। इसी दौरान विकास का अपने अमर से विवाद हुआ था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed