{"_id":"5c629e42bdec224bbb209fc4","slug":"akhilesh-yadav-stop-in-amausi-airport-when-he-is-on-the-way-of-prayagraj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव के प्रयागराज जाने पर लगाई गई रोक, सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह काटा तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव के प्रयागराज जाने पर लगाई गई रोक, सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह काटा तांडव
Wed, 13 Feb 2019 08:34 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Feb 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
डेमो
पूर्व सीएम अखिलेश यादव को अमौसी एयरपोर्ट पर रोके जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इटावा के मुख्य चौराहे को जाम कर दिया। सैकड़ो की संख्या में इकट्ठे हुए सपाइयों ने शास्त्री चौराहा को किया जाम कर हंगामा करना शुरु कर दिया।
डेमो
सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीओ सिटी एस. एन. वैभव पांडेय कई थानों के पुलिस बल के साथ सपाइयों को समझाबुझाकर जाम खुलवाने में जुटे रहे लेकिन कोई फायदा नहीं हुुआ।
डेमो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह तांडव काटा। कहीं पर सीएम योगी आदित्य नाथ का पुतला जलाया गया तो कहीं पर उनके विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे बाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
सदर तहसील, बिधूना और अजीतमल तहसील में सपाइयों ने विरोध जताते हुए सीएम योगी का पुतला दहन किया। जालौन में भी सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका। वहीं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की अखिलेश यादव के निजी सचिव को चिट्ठी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें राजनीतिक दलों के लोगों को यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
डेमो
क्या है पूरा मामला
प्रयागराज के डीएम,एसएसपी ने लखनऊ डीएम,एसएसपी को पत्र लिख अखिलेश यादव के प्रयागराज आने से कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई थी। जिसके बाद अखिलेश के निजी सचिव ने अखिलेश के प्रयागराज कार्यक्रम में संशोधन कर 11:15 से 2 बजे का समय आरक्षित किया था। पूर्व सीएम अखिलेश यादव जब प्रयागराज जाने के लिए निकले तो उन्हें लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। अखिलेश यादव को रोके जाने की वजह से कार्यकर्ताओं का खून खौल उठा और उन्होंने उग्र प्रदर्शन करना शुरु कर दिया।