{"_id":"5c56c4e0bdec22737e6afcda","slug":"akhilesh-yadav-statement-on-bjp-and-up-cm-yogi-adityanath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा की चुनावी रणनीति और खनन घोटाले में जांच पर अखिलेश यादव के बोल, भाजपा को भी सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की चुनावी रणनीति और खनन घोटाले में जांच पर अखिलेश यादव के बोल, भाजपा को भी सुनाई खरी-खोटी
लोक सभा चुनाव 2019 से पहले यूपी में राजनीति का माहोल गर्माया हुआ है। राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर बयान बाजी कर चुनावी माहोल तैयर कर रहे हैं। इसी बीच कन्नौज पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खनन घोटाले से लेकर भाजपा सरकार को भी खूब खरी खोटी सुनाई हैं।
2 of 5
डेमो
खनन घोटाले पर चल रही ईडी की जांच पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार चाहे जितनी जांचें करा ले, असली जांच तो अब चुनाव में जनता करेगी और भाजपा को सबक सिखाएगी। बजट पर कहा कि केंद्र सरकार ने सिर्फ जनता को धोखा देने का काम किया है। बजट के नाम पर सिर्फ आंकड़ेबाजी की गई है। वह आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सत्तारूढ़ सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने विकास का जो रास्ता दिखाया था। मौजूदा सरकार उसमें रोड़ा अटका रही है।
3 of 5
डेमो
बजट के बाबत कहा कि सरकार ने पहले यूरिया की बोरी का वजन कम किया और अब किसानों को सौगात देने की बात कह रही है। बजट से किसान, गरीब, युवा और मध्य वर्ग को निराशा हाथ लगी है। लोकसभा चुनाव पर रणनीति के सवाल पर कहा कि अभी वह कुछ नहीं बोलेंगे। चुनाव में ही रणनीति को सामने रखेंगे। सपा-बसपा के बीच सीटों के बंटवारे पर कहा कि पहले भाजपा अपना प्रत्याशी तय करे, फिर हम भी तय करेंगे कि कौन-सी सीट से कौन चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेमो
पहले खनन और फिर स्मारक घोटाले की शुरू हुई जांच के बारे में कहा कि उनकी (भाजपा) सरकार है, जांच करा लें, असली जांच तो लोकसभा चुनाव में जनता करेगी। शहर के एक बिजली उपभोक्ता को 23 करोड़ का बिजली का बिल भेजने पर भी तंज कसा, कहा कि मजबूत दिल होने से अच्छा हुआ उसे (उपभोक्ता) अटैक नहीं पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
डेमो
अखिलेश यादव सपा नेता गुड्डू सक्सेना की मां के निधन पर कन्नौज के चौहट्टा स्थित उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने नवजवानों को मोबाइल तो दिया, लेकिन सपने देखने के लिए। उन सपनों को पूरा करने के लिए आज तक कुछ नहीं किया गया। सपा सरकार में तो लैपटॉप बांटा गया था, बाबा जी (सीएम) को तो लैपटॉप चलाना ही नहीं आता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।