{"_id":"5bdbd7ffbdec226989663b34","slug":"akhilesh-yadav-statement-about-ram-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा की लैपटॉप वितरण योजना और राम मंदिर को लेकर अखिलेश ने दिया ये बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की लैपटॉप वितरण योजना और राम मंदिर को लेकर अखिलेश ने दिया ये बड़ा बयान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
demo
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया। अखिलेश ने कहा कि संविधान और सुप्रीम कोर्ट में लोगों की दृढ़ विश्वास है। एससी ने जो कहा है उसका पालन करना चाहिए। हम सभी इसमें विश्वास करते हैं। उन्होेंने भाजपा द्वारा लैपटॉप वितरण योजना को रोकने के बारे में योगी सरकार को घेरने की कोशिश की। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने लैपटॉप वितरण को भी जुमला बना दिया है। विद्यार्थी अभी तक झूठे इंतज़ार में हैं।
Trending Videos
demo
सपा के समय जिन्हें लैपटॉप मिला था उन्हे ख़ुद और उनके परिवार के लोगों को भी इसका लाभ मिला। इलाहाबाद के इस छात्र ने अपने भाई को मिले लैपटॉप से सीखकर अपने लिए भी रोज़गार के अवसर सृजित किए। इससे पहले उन्होेंने दिल्ली में कहा था कि अभी उत्तर-प्रदेश में ही राजनीति करना चाहते हैं। उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई ख्वाहिश नहीं है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकार प्रिया सहगल की दिल्ली में किताब विमोचन समारोह में यह बात कही थी।
demo
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है और इसके बजाय वह अपने राज्य उत्तर प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहेंगे। कहा कि भाजपा राज तो लूट राज का पर्याय बन गया है। दीवाली से पहले यूपी में खून की होली खेली जा रही है। प्रदेशवासियों को न तो पीएम सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही सीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo
खेद जताया कि दिन प्रतिदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्यपाल ने भी मौन साध रखा है। उन्हें संवैधानिक दायित्व का निर्वाह करते हुए बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट भेजनी चाहिए। घटनाओं के खुलासे के लिए मुख्यमंत्री चाहे जितने अल्टीमेटम दें, प्रशासनिक तंत्र पर उसका कोई असर नहीं हो रहा।
विज्ञापन
demo
कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक मॉल में दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसी तरह, उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र प्रयागराज में छात्रावास के भीतर सुमित शुक्ला की हत्या हो गई। रायबरेली के हीरा व्यापारी लोकेश दुबे को बदमाशों ने गोली मारकर 1.70 करोड़ रुपये की ज्वैलरी और कैश लूट लिया। हालत यह है कि राजधानी लखनऊ में ही घटी कई संगीन वारदातों का खुलासा नहीं हुआ है। खुद लखनऊ के कप्तान के बंगले से 10 लाख की चोरी का आठ साल में भी खुलासा नहीं हुआ है।
