भाजपा में परिवारवाद भरा पड़ा है। हमने ये कहा कि डिंपल को चुनाव नहीं लड़ाएंगे। क्या भाजपा ये कहेगी कि वो परिवार में किसी को चुनाव नहीं लड़ाएंगे। ये बयान अखिलेश यादव ने सोमवार को कानपुर में आयोजित अमर उजाला संवाद में दिए। इसके अलावा अखिलेश ने अपने 10 बड़े बयानों से भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
2 of 11
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अखिलेश यादव
राज्यसभा का चुनाव 'इंतजाम' का चुनाव था। मैंने देखा कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ये भूल गए कि नवरात्र है और एक के बाद एक चार लड्डू खा गए।
3 of 11
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर व फूलपुर का चुनाव जनता का चुनाव था, जहां हमारी जीत हुई। जबकि राज्यसभा का चुनाव इंतजाम का चुनाव था।
4 of 11
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने मायावती को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने गठबंधन पर सारी बातें साफ कर दी।
5 of 11
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में अखिलेश यादव
अखिलेश ने कहा कि परिवारवाद की खिलाफत करने वाले कम से कम ये बात कहें कि वो अपने परिवार में किसी को चुनाव नहीं लड़ाएंगे। हमारे राहुल गांधी के साथ संबंध काफी अच्छे हैं। क्योंकि हमारी उम्र लगभग बराबर है।