फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सांड-भैंस लैपटॉप और शराब...' रहे अखिलेश के सियासी तीर, नरेश अग्रवाल के सभी बयानों का दिया जवाब

Wed, 24 Apr 2019 07:37 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 24 Apr 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav meeting in Hardoi for lok sabha election 2019
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
हरदोई लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा के समर्थन में बुधवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हुई जनसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नाम लिए बिना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों के हाथ में झाड़ू रही लेकिन कूड़ा साफ नहीं हुआ। कूड़ा भाजपा के दिमाग में है। टिकट कटने से नाराज होकर सपा में शामिल हुए सदर सांसद अंशुल वर्मा को खासी तरजीह दी।
Akhilesh Yadav meeting in Hardoi for lok sabha election 2019
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन को कुछ लोग महामिलावट बताते हैं, लेकिन 38 दलों के गठबंधन को क्या कहा जाए, यह कोई नहीं बताता। भाजपा ने अंग्रेजों की तरह बांटो और राज करो की नीति अपनाई। लेकिन हम लोग एक होकर इनका मुकाबला करेंगे। यह महागठबंधन उन लोगों का है, जो गरीब हैं, जिन्हें सम्मान नहीं मिला और पसीना बहाते हैं।
Akhilesh Yadav meeting in Hardoi for lok sabha election 2019
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रचार मंत्री नहीं, हमें प्रधानमंत्री चाहिए। चाय वाला बनकर नरेंद्र मोदी आए थे। पांच साल में जनता को स्वाद पता चल गया होगा चाय का। जिनके अच्छे दिन आए, वह हमारा पैसा लेकर हवाई जहाज पर बैठकर चले गए। गंगा मैया की कसम खाकर आए थे कि साफ कर देंगे, लेकिन गंगा मैया के नाम पर भी धोखा दिया। गाय को मां बताते हैं और कहते हैं कि अगर संविधान नहीं होता तो हम भैंस चरा रहे होते। संविधान न होता तो बाबा जी क्या कर रहे होते, पता नहीं क्या कर रहे होते। फोर लेन सड़क जितनी सपा सरकार में बन रहीं थीं, वो रुक गईं। सरकार दो साल में एक भी ऐसी सड़क नहीं बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav meeting in Hardoi for lok sabha election 2019
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने कहा कि रोजगार की चोरी कर ली, नौकरी छीन ली और पीएम कहते हैं कि जाओ पकौड़े तलो। मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि परिवार में कितने दिन सिलेंडर चलेगा। फौज को राजनीति में भाजपा ने घसीटा। मुख्यमंत्री यहां आए थे, ऐसा क्या बता गए जो उन्होंने किया। भाजपा के लोग हमारे आपके बीच नफरत की दीवार बनाते हैं। जीएसटी और नोटबंदी ने व्यापारियों का नुकसान किया, इसलिए वह हमारे साथ हैं।

 
विज्ञापन
Akhilesh Yadav meeting in Hardoi for lok sabha election 2019
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल और उनके पुत्र सदर विधायक नितिन अग्रवाल का नाम लिए बिना ही अखिलेश यादव ने जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि हरदोई बहुत चर्चा में रहता है। जाने कौन से नशे में कोई रहता है। उन्होंने कहा कि जिसका चक्र पूरा हो जाए, उसे गणित में जीरो कहते हैं। सब दल घूम लिए, हो गए जीरो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed