फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Uproar at Nagar Nigam meeting Municipal Commissioner angered by the presence of lawyers

कानपुर: नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में हंगामा, अधिवक्ताओं के बैठने पर बिफरे नगर आयुक्त, बैठक छोड़कर निकले

Wed, 28 Oct 2026 03:39 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 28 Oct 2026 03:39 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी की बुधवार दोपहर दो बजे से शुरू हुई पूर्व में स्थगित बैठक में भारी हंगामा देखने को मिला। बैठक के दौरान अधिवक्ताओं के बैठने पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय बिफर पड़े और अधिकारियों के साथ बैठक छोड़कर बाहर निकल गए।

विज्ञापन
Kanpur Uproar at Nagar Nigam meeting Municipal Commissioner angered by the presence of lawyers
नगर निगम में आयोजित कार्यकारिणी बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर नगर निगम मुख्यालय में बुधवार दोपहर दो बजे से शुरू हुई कार्यकारिणी की पूर्व में स्थगित बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक की शुरुआत में ही उस वक्त असहज स्थिति पैदा हो गई जब सभागार में अधिवक्ताओं के बैठने को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

विज्ञापन

इस बात पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय बुरी तरह बिफर पड़े और विरोध जताते हुए अपने अधिकारियों के साथ बैठक छोड़कर बाहर निकल गए। इस नाटकीय घटनाक्रम के बाद से निगम गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है और कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos





इन अहम मुद्दों पर होनी थी समीक्षा
विवाद से पहले बैठक में कई महत्वपूर्ण और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और समीक्षा की रूपरेखा तय की गई थी। इसमें मुख्य रूप से पिछले तीन वर्षों के घर-घर कूड़ा उठान कार्यों, नगर निगम निधि से स्वीकृत विकास कार्यों, निविदाओं, बजट आवंटन और व्यय के ब्योरे को आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक करने जैसे बिंदु शामिल थे।

विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्यों के तीखे तेवर देखने को मिले
इसके अलावा विभिन्न समितियों से पार्षदों को हटाए जाने के मामलों, स्थानीय निधि लेखापरीक्षा प्रतिवेदनों, मासिक आय-व्यय के प्रकाशन और वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन की स्थिति पर भी मंथन किया जाना था। साथ ही एसआईट  के गठन के आधार, उसके आदेश और अधिकार क्षेत्र को लेकर भी कार्यकारिणी सदस्यों के तीखे तेवर देखने को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed