यूपी में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के रसूलाबाद विधान सभा में बुधवार को सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने रोड शो किया। रोड शो में अखिलेश यादव जिंदाबाद, डिंपल भाभी जिंदाबाद के नारों ने पार्टी के अनुकूल माहौल बना दिया। इस रोड शो में डिंपल के अंदाज और एक बच्चे की मौजूदगी को लेकर खूब चर्चाएं हुईं।
2 of 5
डिंपल यादव ने किया रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी जीत सुनिश्चित करने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं।
3 of 5
डिंपल यादव ने किया रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
डिंपल यादव के रोड शो में समर्थकों का खासा उत्साह देखने को मिला। रोड शो के दौरान जगह-जगह लोगों ने उन पर फूल बरसाए।
4 of 5
डिंपल यादव ने किया रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
रोड शो कर डिंपल ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं प्रदेश व संसदीय क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को भी गिनाया। रोड शो में डिंपल ने खजांची नाथ को गोद में उठा लिया। डिंपल का खजांची प्रेम उनके समर्थकों को खूब भाया।
5 of 5
डिंपल यादव ने किया रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही क्षेत्रवासियों से गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।