{"_id":"5c388fa6bdec22735c003ea2","slug":"akhilesh-yadav-ki-chaupaal-in-kannauj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चौपाल में अखिलेश ये क्या बोल गए...थोड़ी देर के लिए तो लोग हक्का बक्का रह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में अखिलेश ये क्या बोल गए...थोड़ी देर के लिए तो लोग हक्का बक्का रह गए
Sat, 12 Jan 2019 08:49 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 12 Jan 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में अखिलेश यादव ने चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने 2019 चुनाव का शंखनाद भी कर दिया। अखिलेश ने रोजगार, गठबंधन, भाजपा की नीतियों और समाजवादी पार्टी की सरकार में कराये गए कार्यों को लेकर बेबाकी से जवाब दिए। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश की एक बात को सुनकर मौजूद लोग हक्का बक्का रह गए। आगे की स्लाइड में पढ़िए...
डेमो पिक
'एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडियों का रुका काम' के सवाल पर- अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के सभी नेता इसी एक्सप्रेस-वे से निकलते हैं। उन्होंने हमारा ये काम रोक दिया है लेकिन हम उनको इस रास्ते से चलना तो नहीं रोक सकते हैं। सरकार में हम लोग जब आएंगे तो इन कार्यों को फिर से शुरू कर देंगे। इस बार दोगुनी रफ्तार से शुरू करेंगे। मैंने हमेशा कहा कि जितनी रफ्तार बढ़ा देंगे विकास उतनी तेजी से होगा। हमें उम्मीद है कि देश में जब कोई सड़क बनेगी तो सरकारें कहेंगी कि सड़क वैसी ही बनेगी जैसी सपा सरकार में बनी है।
डेमो पिक
बयानबाजी के सवाल पर- अखिलेश बोले, मैंने हाल ही में कहा कि भाजपा ने राजनीतिक शिष्टाचार को निचले स्तर पर लाने का काम किया है। हम समाजवादियों ने कभी भी ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया जिससे किसी को आपत्ति रही हो। अगर किसी को आपत्ति हुई तो समाजवादियों ने अपने शब्दों को वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
गठबंधन के सवाल पर- अखिलेश ने कहा कि हम जनता को नहीं समझा पाए कि भाजपा ने कितने गठबंधन किए है। अभी भी लोगों में धारणा हैं कि भाजपा ज्यादा मजबूत है। लेकिन सच्चाई ये है कि बड़े पैमाने पर उन्होंने गठबंधन किये है। उनके साथ अन्य दलों के नेता हैं। इसलिए उनकी ताकत बनी है।
विज्ञापन
डेमो पिक
विकास के सवाल पर- हम समाजवादी विकास में आगे हैं। हमने गिनती ठीक की तो उपमुख्यमंत्री गोरखपुर का चुनाव हार गए। हम तो भारतीय जनता पार्टी के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। इसको सुनकर थोड़ी देर के लिए लोग हक्का बक्का रह गए, लेकिन अखिलेश ने जब अपनी बात पूरी की तो लोगों ने समझा ये तो तंज था।