फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: नाबालिग लड़की के प्यार में पड़ गए थे अखिलेश यादव, पिता तक यूं पहुंचाई थी 'दिल की बात', लव-लेटर वाला किस्सा

Thu, 01 Jul 2021 01:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Jul 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav Birthday Special: Dimple And Akhilesh Yadav Love Story
अखिलेश और डिंपल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिम्पल यादव के बीच का प्यार देखते ही बनता है। वैसे तो इनकी लव स्टोरी को कई बार लिखा जा चुका है लेकिन आज अखिलेश यादव का जन्मदिन है। इस मौके पर अखिलेश यादव और डिम्पल की प्रेम कहानी का जिक्र तो बनता है। 24 नवंबर 1999 को अखिलेश ने डिम्पल से लव-मैरिज की थी और दोनों को अपने घरवालों को मनाने के लिए खूब पापड़ भी बेलने पड़े थे। हालांकि शादी के 22 साल बाद आज यादव परिवार में हर कोई बहू के रूप में डिम्पल पर गर्व करता है। अखिलेश जब पहली बार डिम्पल से मिले तब वह 17 साल की थीं और अखिलेश 21 साल के। अखिलेश उस वक्त इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और डिम्पल स्कूल में थी। एक दोस्त के यहां अखिलेश और डिम्पल की पहली मुलाकात में ही दोस्ती हो गई थी।
Akhilesh Yadav Birthday Special: Dimple And Akhilesh Yadav Love Story
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
ये दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। अखिलेश पर लिखी गई एक किताब के मुताबिक अखिलेश यादव डिम्पल से मिलने का बहाना ढूंढ़ते रहते थे और उसी दोस्त के यहां डिम्पल से मिलने जाते थे।
 
Akhilesh Yadav Birthday Special: Dimple And Akhilesh Yadav Love Story
अखिलेश और डिंपल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद भी अखिलेश डिम्पल के संपर्क में बने रहे और वहां से उन्हें कार्ड और लव-लेटर भेजते रहते थे। पढ़ाई कर अखिलेश जब वापस लौटे तो पिता मुलायम ने उनसे शादी के बारे में पूछा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav Birthday Special: Dimple And Akhilesh Yadav Love Story
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
संकोच और मर्यादा के चलते अखिलेश पिता को अपने मन की बात बता नहीं सके। बताया जाता है कि उन्होंने अपने मन की बात अपनी दादी मूर्ति देवी को बताई। दादी की तरफ से हरी झंडी मिल जाने के बाद अखिलेश ने बाकी सबको भी मनाया और दादी ने ये बात पिता मुलायम तक पहुंचा दी। 

 
विज्ञापन
Akhilesh Yadav Birthday Special: Dimple And Akhilesh Yadav Love Story
डिंपल और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
वहीं डिम्पल उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट कर्नल एसपी रावत की बेटी हैं। उनका परिवार भी इस शादी के लिए तैयार नहीं था। आखिरकार अखिलेश और डिंपल के प्यार को दोनों परिवारों ने समझा फिर उनकी शादी हुई। अखिलेश अर्जुन, टीना और अदिति तीन बच्चों के पिता हैं। राजनीतिक व्यस्तताओं के बाद भी वह परिवार और बच्चों को पूरा वक्त देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed