फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BJP MLA CASE: अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना तो कुलदीप सेंगर ने कही ये बात

Tue, 10 Apr 2018 03:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 10 Apr 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh targets CM Yogi in BJP MLA case
अखिलेश यादव,सीएम योगी, विधायक

यूपी के उन्नाव जिले से बांगरमऊ विधान सभा सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म और पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाकर रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश करने वाली किशोरी के जेल में बंद पिता की सोमवार तड़के संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई। 

 

Akhilesh targets CM Yogi in BJP MLA case
अखिलेश यादव, कुलदीप सिंह सेंगर
मृतक की पत्नी आशा सिंह व अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, विधायक के छोटे भाई अतुल सिंह और एक ब्लाक प्रमुख पर जेल में मारपीट के बीच हत्या कराने का आरोप लगाया। इन सबकी गिरफ्तारी से पहले पोस्टमार्टम कराने से इन्कार भी कर दिया।
Akhilesh targets CM Yogi in BJP MLA case
अखिलेश यादव,सीएम योगी
अखिलेश यादव ने कहा- मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की कोशिश करनेवाली दुष्कर्म की पीड़िता के पिता की ‘पुलिस कस्टडी’ में दर्दनाक मृत्यु अत्यंत दुखदायी है। इसकी सर्वोच्च स्तरीय निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए। महिलाओं के मान की रक्षा के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh targets CM Yogi in BJP MLA case
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा- आज प्रदेश में एक मजबूर महिला इज़्ज़त गँवाकर इंसाफ़ पाने के लिए ख़ुद को जलाकर मारने की कोशिश करते-करते पुलिस कस्टडी में अपने पिता को भी गँवा बैठी है. सरकार को अपने लोगों पर कार्रवाई करने के लिए अब और क्या सबूत चाहिए. प्रदेश की हर बच्ची, महिला, माता-पिता इस घटना से डरे-सहमे हैं.

 

 
विज्ञापन
Akhilesh targets CM Yogi in BJP MLA case
कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : ANI
इसी संबंध में कुलदीप सिंह सेंगर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 'किसी मामले में किसी का नाम आने से कोई इस्तीफा दे देता है क्या?'

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed