फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: अखिलेश समर्थकों ने ‘सड़क को बनाया बेड’ और फिर ऐसे खूब खींची सेल्फी

Fri, 18 Aug 2017 12:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 18 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh supporters made road to bed
सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
औरैया में जिला पंचायत चुनाव नामांकन के दौरान हुए बवाल और पूर्व विधायक की गिरफ्तारी से पूरे प्रदेश के सपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही समर्थक सड़क पर लेट गए और हंगामा करने लगे। 

 
Akhilesh supporters made road to bed
सड़क पर लेटकर प्रदर्शन करते सपा विधायक अमिताभ बाजपेई
कानपुर नगर और कानपुर देहात के सपा नेताओं ने समर्थकों के साथ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर लेटकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क को बेड बनाए सपा कार्यकर्ता सेल्फी खींचते नजर आए।
 
Akhilesh supporters made road to bed
हाईवे पर प्रदर्शन करते सपा विधायक इरफान सोलंकी
औरेया जाने के लिए ‌निकले अखिलेश यादव को गुरुवार को उन्नाव-एक्सप्रेस वे पर हिरासत में ले‌ लिया गया। इससे नाराज सपाइयों ने पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जीटी रोड पर घंटों बवाल काटा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh supporters made road to bed
प्रदर्शन करते सपा विधायक और कार्यकर्ता
भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए सपा के बड़े नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर सपा विधायक इरफान सोलंकी, अमिताभ बाजपेई ने एक्सप्रेस वे पर पुलिस अधिकारियों को जमकर छकाया।
 
विज्ञापन
Akhilesh supporters made road to bed
प्रदर्शन करते सपा समर्थक और विधायक
कानपुर देहात में शिवराजपुर के पास विधायक अमिताभ बाजपेई और सपा के कई पदाधिकारियों ने जीटी रोड जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed