फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: गिरफ्तारी के बाद पुलिस का दावा था कि जय बाजपेई ने विकास दुबे को पहुंचाई थी रकम और कारतूस

Sun, 04 Oct 2020 04:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 04 Oct 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
After the arrest, the police claimed that Jai Bajpai had given the money and cartridges to Vikas Dubey
विकास दुबे का करीबी जय - फोटो : अमर उजाला
दहशतगर्द विकास दुबे का गुर्गा जयकांत बाजपेई बिकरू कांड से ठीक एक दिन पहले एक जुलाई को बिकरू गांव नहीं गया था। उसकी मोबाइल लोकेशन से यह पता चला है। एक जुलाई को उसकी लोकेशन बिल्हौर में थी जबकि गिरफ्तारी के वक्त पुलिस का कहना था कि जय ने बिकरू गांव जाकर कारतूस और दो लाख रुपये विकास को दिए थे।


 
After the arrest, the police claimed that Jai Bajpai had given the money and cartridges to Vikas Dubey
विकास दुबे कांड में जय की पत्नी का भी आया नाम - फोटो : amar ujala
लोकेशन न मिलने से सवाल है कि आखिर जय ने पैसे व कारतूस विकास तक कब और कैसे पहुंचाए। पुलिस ने बिकरू कांड में साजिश में शामिल रहने, वारदात के लिए कारतूस व दो लाख रुपये विकास को देने के आरोप में ब्रह्मनगर निवासी जयकांत बाजपेई को जेल भेजा था।

 
After the arrest, the police claimed that Jai Bajpai had given the money and cartridges to Vikas Dubey
गैंगस्टर जय बाजपेई और विकास दुबे - फोटो : amar ujala
तब पुलिस का कहना था कि जय अपने साथी प्रशांत शुक्ला के साथ एक जुलाई को बिकरू गया था और वहीं उसने विकास को कारतूस और पैसे दिये थे लेकिन अब उसकी लोकेशन न मिलने का पता चला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
After the arrest, the police claimed that Jai Bajpai had given the money and cartridges to Vikas Dubey
विकास दुबे: जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
इस पर पुलिस अफसर बयान से बच रहे हैं। उनका कहना है कि ये विवेचना का पार्ट है, जो गोपनीय है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जय मोबाइल कहीं और छोड़कर बिकरू गया था। या फिर रुपये व कारतूस का लेनदेन कहीं और हुआ।

 
विज्ञापन
After the arrest, the police claimed that Jai Bajpai had given the money and cartridges to Vikas Dubey
विकास के खजांची जय बाजपेयी को भेजा गया था जेल - फोटो : amar ujala
साजिश में शामिल, वाहन कराए थे मुहैया 
चार्जशीट में जय और विकास के बीच हुई बातचीत को साबित करने को सीडीआर लगाई गई है। पुलिस का आरोप है कि वारदात के बाद विकास व अन्य आरोपियों को फरार कराने के लिए जय ने पहले से ही गाड़ियां तैयार कर रखी थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed