यूपी के फतेहपुर में स्थित ऐतिहासिक मंदिर में शनिवार रात किसी ने शिवलिंग को उखाड़ कर फर्श खोद डाली। रविवार सुबह सफाई के लिए मंदिर गए ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसी मंदिर में एक साल पहले 13 अक्टूबर को शिवलिंग को स्थापित जगह से हटा दिया गया था। पिछले कई सालों से ये मंदिर तांत्रिकों के निशाने पर है।
ऐतिहासिक मंदिर पर 'तांत्रिकों की नजर', खजाने के लालच में एक साल बाद फिर निकाला शिवलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले के खजुहा कस्बे के लखनाखेड़ा में प्राचीन शिवमंदिर है। इस मंदिर में शिवलिंग के साथ कई देवी देवताओं की भी प्रतिमाएं हैं। शिवरात्रि से पहले मंदिर की साफ-सफाई के लिए रविवार सुबह कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे।
वहां शिवलिंग अपनी जगह से उखड़ा पाया गया। मंदिर के फर्श पर जहां शिवलिंग स्थापित थी, वहां की जमीन में खोदाई होने के निशान मिले। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। गांव के राजेश, धर्मवीर, राजकुमार, सोनू सविता, लाल सिंह यादव ने बताया कि मंदिर काफी पुराना है। मूर्ति पत्थर की लगी हुई हैं। ऐसे में मूर्ति चुराने का कोई मतलब नहीं हैं। शिवलिंग के नीचे खजाना छिपा होने की शंका पर अराजकतत्वों ने फर्श की खोदाई की होगी।
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली के खजुहा कस्बे से सटे लखनाखेड़ा गांव के मंदिर में शिवलिंग को तांत्रिकों द्वारा 13 अक्टूबर 2016 को भी भी जगह हटाया गया था। मंदिर में स्थापित शिवलिंग को खोदकर दूर रख दिया गया था।