फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चित्रकूट पहुंचे राष्ट्रपति और राज्यपाल

Mon, 08 Jan 2018 01:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind reached in Chitrakoot
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल रामनाईक पहुंचे चित्रकूट
यूपी के चित्रकूट जिले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल राम नाईक सोमवार को पहुंचे। यहां उन्होंने नानाजी देशमुख की मूर्ति का अनावरण किया। जगतगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आए हुए हैं। 
President Ramnath Kovind reached in Chitrakoot
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चित्रकूट में
उनके साथ राज्यपाल व कई मंत्री भी आए हुए हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने आरोग्यधाम परिसर में नानाजी देशमुख की मूर्ति का अनावरण कर ‘रामदर्शन’ करने पहुंचे और वहां भ्रमण भी किया।   
 
President Ramnath Kovind reached in Chitrakoot
जगदगुरु रामभद्राचार्य
देश के दिग्गज नेताओं से जगतगुरु का है गहरा नाता
जगद्गुरू रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आने से पहले भी कई राजनैतिक दल के नेता आ चुके हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह तीन बार आ चुके हैं। वह जगद्गुरू के सबसे सबसे नजदीक माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
President Ramnath Kovind reached in Chitrakoot
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और रामभद्राचार्य
जगद्गुरू रामभदाचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में कई हस्तियां गुरु जी का आशीर्वाद लेने के लिए आ चुकी हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री उमा भारतीय, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ,मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा मुरली मनोहर जोशी के अलावा समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता बदल पांडेय सहित कई नेता आ चुके हैं। इसके अलावा उद्योग पति व समाज सेवी भी विश्वविद्यालय मेें होने वाले कार्यक्रमों में आ चुके हैं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह जब कभी विश्वविद्यालय के परिसर आते हैं तो जगद्गुरू रामभद्राचार्य उन्हें छात्र- छात्राओं के चाचा कहकर पुकारते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed