फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां निकला एशिया का सबसे बड़ा जुलूस-ए-मोहम्मदी

Tue, 13 Dec 2016 05:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Dec 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
after celebration procession came in Kanpur Barabfat
डेमो
पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन से एक रात पहले पूरा कानपुर रोशनी से जगमगा उठा। जश्न की रात में लोगों ने मोहम्मद साहब को याद किया। कव्वालियों के जरिए उनके बताए रास्तों पर चलने का पैगाम दिया गया। 



 

जमीयत उलेमा ए हिन्द के नेतृत्व में निकला एशिया का सबसे बड़ा जुलूस

after celebration procession came in Kanpur Barabfat
अकबर पुर से निकला गया जुलूस - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
सोमवार सवेरे ​पैगम्बर-ए-इस्लाम के जन्मदिन पर 12 रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर कानपूर से ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।जमीयत उलेमा ए हिन्द ने इसकी अगुवाई की। डीएम और एसएसपी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बीच 250 से अधिक अंजुमनों के अलावा करीब साढ़े चार लाख से 5 लाख लोग जुलूस में शामिल हुए। कानपुर के इस जुलूस-ए-मोहम्मदी को एशिया का सबसे बड़ा जुलूस मोहम्मदी माना गया है।

 

जगह-जगह की गई नमाज अदा

after celebration procession came in Kanpur Barabfat
घाटपुर के जुलूस की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों बिल्हौर व रावतपुर, पुखरायां और घाटमपुर से भी जुलूस निकाले गए। वहीं बारां वफ़ात के मौके पर कानपुर के कमालगंज इलाके में मुस्लिम भाईयों ने सड़क पर नमाज अदा की। इस बीच लोगों ने अमन-चैन की दुआ मांगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में गूंजा मोहम्मद साहब का पैगाम

after celebration procession came in Kanpur Barabfat
पुखरायां से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
रात को इस अवसर पर मस्जिदों और कब्रिस्तानों को रोशन किया जाएगा। यहां पर लोग अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिया पढ़ेंगे। साथ ही मोहम्मद साहब के बताए रास्तों पर चलने का आग्रह किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

हाथों में हरे झंडा लिए निकले जुलूस

after celebration procession came in Kanpur Barabfat
चौबेपुर के जुलूस की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इस मौके पर घरों में विभिन्न व्यंजन बनाकर गरीबों को खाना खिलाया जाएगा। लोग घरों में भी मोमबत्तियां एवं अन्य प्रकार से रोशनी कर इस त्योहार को मनाएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed