{"_id":"59ca6b3b4f1c1bac538b4894","slug":"abvp-has-made-a-tremendous-blow-to-the-bhu-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU छात्रों के समर्थन में ABVP, कानपुर यूनिवर्सिटी में जबरदस्त हंगामा, रोड जाम-पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU छात्रों के समर्थन में ABVP, कानपुर यूनिवर्सिटी में जबरदस्त हंगामा, रोड जाम-पुलिस से हाथापाई
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 27 Sep 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी का हंगामा, रोड जाम-पुलिस से हाथापाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों ने करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा और नारेबाजी की। बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंकने को लेकर छात्रों की पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। इसके बाद छात्रों ने जीटी रोड जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आखिर में पुलिस को लाठियां पटक कर छात्रों को खदेड़ना पड़ा।
विज्ञापन
बीएचयू में छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा
बीएचयू में छेड़छाड़ के विरोध में आंदोलन करने वाले छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज का विरोध मंगलवार को भी जारी रहा। दोपहर करीब 1:00 बजे विश्वविद्यालय गेट पर 250-300 के करीब एबीवीपी से जुड़े छात्र बीएचयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। पुलिसकर्मियों ने छात्रोें को उठाने का प्रयास किया। इससे भड़के छात्रों ने विश्वविद्यालय के सामने सड़क जाम कर दी। सीओ कल्याणपुर रजनीश वर्मा, बिठूर और पनकी थाने की फोर्स के पहुंचने पर भी हंगामा जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय के गेट पर छात्रों ने की नारेबाजी
छात्रों ने बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंकने की कोशिश की। इस पर पुलिसकर्मियों ने लाठियां पटककर छात्रों को खदेड़ दिया। इधर मौका पाकर 20-25 छात्रों ने बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंक दिया। इसके बाद छात्र विश्वविद्यालय परिसर में घुस गए। धरना-प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के जिला संयोजक यशकीर्ति भदौरिया के साथ-साथ अमन प्रधान, विनीत दीक्षित, राधे यादव, प्रशांत त्रिपाठी, अंकुश पाल, गौरव गुप्ता, अभिषेक गौतम समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। इंस्पेक्टर वीपी सिंह ने बताया कि छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई थी।
यूनिवर्सिटी के सामने जीटी रोड जाम करने पर पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा
...तो यहां भी लाठी चलाओगे
पुलिस की लाठीचार्ज की चेतावनी से छात्र भड़क गए थे। छात्रों ने पुलिसकर्मियों से कहा कि बनारस की तरह अब आप लोग यहां भी लाठीचार्ज करोगे। हम लोगों को मारोगे। चलो अब यहां से नहीं हटेंगे, चलाओ लाठी।
पुलिस की लाठीचार्ज की चेतावनी से छात्र भड़क गए थे। छात्रों ने पुलिसकर्मियों से कहा कि बनारस की तरह अब आप लोग यहां भी लाठीचार्ज करोगे। हम लोगों को मारोगे। चलो अब यहां से नहीं हटेंगे, चलाओ लाठी।
छात्रों ने जीटी रोड जाम कर दिया
दो पुतले अपने साथ लाए थे
पुलिस ने बीएचयू कुलपति का एक पुतला छात्रों से छीन लिया था। यह पुतला सीओ ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित अपने दफ्तर में रखवा लिया था। इसके बाद छात्र कुलपति का दूसरा पुतला लेकर पहुंच गए। इस पुतले को भी पुलिसकर्मियों ने छीनने का प्रयास किया था, लेकिन छात्रों ने उसे फूंक दिया।
पुलिस ने बीएचयू कुलपति का एक पुतला छात्रों से छीन लिया था। यह पुतला सीओ ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित अपने दफ्तर में रखवा लिया था। इसके बाद छात्र कुलपति का दूसरा पुतला लेकर पहुंच गए। इस पुतले को भी पुलिसकर्मियों ने छीनने का प्रयास किया था, लेकिन छात्रों ने उसे फूंक दिया।
यूनिवर्सिटी के सामने जीटी रोड जाम करने पर पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा
पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली
यूनिवर्सिटी के सामने जीटी रोड पर छात्रों के हंगामे के चलते पुलिस ने कल्याणपुर बगिया चौराहा और गुरुदेव क्रासिंग के पास वाहनों को रोक दिया। कई वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य को रवाना किया। इस दौरान कई स्कूली वाहन जाम में फंसे रहे। इसकी वजह से छात्र-छात्राओं को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। छात्रों के सड़क से हटने के बाद करीब दो घंटे में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सकी।
यूनिवर्सिटी के सामने जीटी रोड पर छात्रों के हंगामे के चलते पुलिस ने कल्याणपुर बगिया चौराहा और गुरुदेव क्रासिंग के पास वाहनों को रोक दिया। कई वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य को रवाना किया। इस दौरान कई स्कूली वाहन जाम में फंसे रहे। इसकी वजह से छात्र-छात्राओं को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। छात्रों के सड़क से हटने के बाद करीब दो घंटे में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सकी।
बीएचयू में छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा
समाजवादी छात्र सभा ने जताया विरोध
एबीवीपी के विरोध-प्रदर्शन से पहले समाजवादी छात्र सभा ने मंगलवार को कल्याणपुर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय परिसर में धरना दिया था। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की अगुवाई में छात्र सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।