फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंचल हत्याकांड: कारोबारी सूर्यांश व मां निशा ने दिखाए अभद्रता के वीडियो, बोला- बर्बाद कर दी जिंदगी

Mon, 22 Nov 2021 02:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Nov 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
Aanchal murder case: Businessman Suryansh and mother Nisha showed videos of indecency, said - ruined life
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
आंचल की मौत के मामले में महिला आयोग और पुलिस के सामने रविवार को नजीराबाद थाने में कारोबारी सूर्यांश व उसकी मां निशा ने कुछ वीडियो और ऑडियो रखे। वीडियो दिखाते हुए सूर्यांश ने महिला आयोग की सदस्य से कहा कि आंचल के परिवार के हमारी निजी जिंदगी में दखल ने हमारा वैवाहिक जीवन बर्बाद कर दिया। वीडियो में आंचल अपने पति व सास के साथ अभद्रता करते नजर आ रही है। इसी तरह से उन्होंने अपने आप को बेगुनाह बताते हुए आंचल की अपने परिजनों के साथ की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुनाई। हालांकि, राज्य महिला आयोग ने वीडियो देखने के बाद इसे जानबूझ कर गलत आशय से बनाए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से इसकी निष्पक्षता से जांच के आदेश दिए हैं। 
Aanchal murder case: Businessman Suryansh and mother Nisha showed videos of indecency, said - ruined life
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
अभी तक आंचल के परिवार की ओर से ही सारे आरोप लगाए जा रहे थे, लेकिन रविवार को जब आरोपियों ने अपने पास रहे साक्ष्य पुलिस और महिला आयोग के सामने रखे तो मामले में पेंच फंसता नजर आने लगा। सूर्यांश ने दहेज में 70 लाख रुपये मांगने के आरोप को भी नकार दिया।

Aanchal murder case: Businessman Suryansh and mother Nisha showed videos of indecency, said - ruined life
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि उसने शादी के बाद पत्नी के जन्मदिन पर उसे बिठूर में 1.50 करोड़ का फार्महाउस गिफ्ट किया था। दूसरे जन्म दिन पर भी 80 लाख की कार उपहार स्वरूप दी थी। उसने बताया कि  आंचल की अभद्रता का वीडियो उसने एक जानपहचान के सफेदपोश को भी मदद के लिए दिखाया था, लेकिन उनसे भी कोई मदद नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aanchal murder case: Businessman Suryansh and mother Nisha showed videos of indecency, said - ruined life
कानपुर में कारोबारी की पत्नी की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
आखिर क्यों करता था जासूसी
पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिससे पता चला है कि सूर्यांश पत्नी आंचल की जासूसी करता था। उसका फोन हैक कर रखा था। उसका डाटा अपने पास ट्रांसफर करता था। पुलिस के इस संबंध में सवाल पूछने पर आरोपी ने इनकार कर दिया। हकीकत ये है कि जितने भी मोबाइल सूर्यांश ने आंचल को गिफ्ट किए सबको सॉफ्टवेयर के जरिये हैक कर रखा था। आंचल को इसकी जानकारी थी इसलिए वह अपने माता-पिता से हमेशा व्हॉट्सऐप पर बात करती थी। वह इन्हीं कारणों से मानसिक रूप से प्रताड़ित थी।

विज्ञापन
Aanchal murder case: Businessman Suryansh and mother Nisha showed videos of indecency, said - ruined life
आंचल खरबंदा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल छोड़कर फरार हुआ था सूर्यांश
पुलिस की जांच में सामने आया कि 12 नवंबर को सूर्यांश व उसकी मां घर छोड़कर चले गए थे। आंचल के परिजनों का आरोप है कि जब मां बेटे घर से गए थे तब 50 लाख के गहने भी ले गए थे। सूर्यांश बेहद शातिर किस्म का है। यही वजह है कि घर से जाते वक्त ही मोबाइल बंद कर दिया था। तब से वह मोबाइल बंद किए हुए था। इससे भी साजिश की तरफ  इशारा होता है। पुलिस इस तथ्य की भी गहनता से पड़ताल कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed