फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उसने कहा- साहब, आपकी कार के इंजन से मोबिल ऑयल टपक रहा है, इसके बाद 10 लाख पार

Tue, 27 Feb 2018 09:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Feb 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
taking Briefcase full of ten lakh rupees both disappeared
इसी अटैची में थे दस लाख रुपए - फोटो : अमर उजाला
साहब, आपकी कार के इंजन से मोबिल ऑयल टपक रहा है। यह सुनते ही चालक राजेश ने कानपुर के लाजपत नगर स्थित एक स्कूल के पास कार खड़ी कर दी। राजेश और कार मालिक ठेकेदार प्रवीन कुमार इंजन को चेक करने के लिए उतर गए। इसी बीच मौका पाकर दो शातिर कार से प्रवीन का ब्रीफकेस निकालकर बाइक से चंपत हो गए। ब्रीफकेस से 10 लाख रुपये निकालने के बाद शातिर जीटी रोड पर उसे फेंक गए।



 
taking Briefcase full of ten lakh rupees both disappeared
इसी अटैची में थे दस लाख रुपए - फोटो : अमर उजाला
आजाद नगर, नवाबगंज निवासी प्रवीन कुमार लोक निर्माण विभाग और मौरंग की ठेकेदारी करते हैं। चौडगरा, फतेहपुर में उनका पेट्रोल पंप भी है। प्रवीन ने बताया कि शराब ठेके के लिए आवेदन किया है। इसके लिए वह पंजाब नेशनल बैंक की लाजपत नगर शाखा में 10 लाख रुपये अपने खाते में जमा करने आ रहे था। इस रकम को आबकारी विभाग के खाते में ऑनलाइन जमा करना था।

प्रवीन के मुताबिक लाजपत नगर स्थित मरियमपुर स्कूल के पास  बाइक पर सवार युवकों ने कहा कि कार के इंजन से मोबिल आयल टपक रहा है। इस पर चालक राजेश ने कार खड़ी कर दी। दोनों इंजन को चेक कर रहे थे कि शातिरों ने पीछे की सीट पर रखा ब्रीफकेस पार कर दिया। बकौल प्रवीन ब्रीफकेस में दो हजार के नोट की पांच गड्डियां, बैंक और अन्य जरूरी कागजात रखे थे।  

 
taking Briefcase full of ten lakh rupees both disappeared
इसी अटैची में थे दस लाख रुपए - फोटो : अमर उजाला
ब्रीफकेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप

शातिर ब्रीफकेस से रुपये निकालने के बाद उसे कालपी रोड, फजलगंज स्थित सीएनजी पंप के सामने फेंक कर भाग निकले। इस पर ब्रीफकेस में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर फजलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और ब्रीफकेस के आसपास घेराबंदी कर ट्रैफिक को डायवर्ड कर दिया। इसके बाद बम निरोधी दस्ता बुलाकर जांच कराई गई, तो ब्रीफकेस में सिर्फ कागजात ही निकले। इन कागजातों पर प्रवीन का नाम और मोबाइल नंबर लिखा होने पर उनको सूचना दी गई। तब वह नजीराबाद थाने में ही थे। फजलगंज पुलिस ने ब्रीफकेस प्रवीन को सौंप दी है। वहीं, नजीराबाद पुलिस ने प्रवीन की रिपोर्ट दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed