फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: आईआईटी कल्चरल मीट का शानदार आगाज, देश के 23 आईआईटी से स्टूडेंट पहुंचे

Fri, 29 Dec 2017 09:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 29 Dec 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
A grand start of IIT Cultural Meet
आईआईटी कल्चरल मीट
कानपुर आईआईटी में गुरुवार से तीन दिवसीय इंटर आईआईटी कल्चरल मीट का आगाज हो गया। हल्के कोहरे और ठंडी हवाओं के बीच आईआईटीयंस ने दिनभर कई प्रतियोगिताओं में करामात दिखाई। किसी ने खूबसूरत डांस के बल पर तालियां बटोरीं तो किसी ने पार्लियामेंट्री डिबेट में शब्दों के बाण छोड़े।



 
A grand start of IIT Cultural Meet
आईआईटी कल्चरल मीट
डांस की पहली प्रतियोगिता ‘डू इट’ में 23 टीमों को पछाड़ते हुए आईआईटी बांबे की टीम विजेता बनीं। दूसरे नंबर पर आईआईटी बीएचयू और तीसरे पर आईआईटी कानपुर की टीमें रहीं। इसी तरह साइंस टेक क्विज में आईआईटी दिल्ली की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। आईआईटी मद्रास दूसरे और आईआईटी बांबे तीसरे स्थान पर रही। इसके पूर्व इंटर आईआईटी कल्चरल मीट के चेयरमैन प्रो. जे रामकुमार और कल्चरल सेक्रेटरी स्वप्निल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। लेखक अनुभव श्रीवास्तव की पुस्तक ‘लेटर इन दि रेन’ का विमोचन भी हुआ।

 
A grand start of IIT Cultural Meet
आईआईटी कल्चरल मीट
डिबेट में कई मुद्दों पर हुई बहस
पार्लियामेंट्री डिबेट में छात्रों के सामने देश के विकास, लोगों का विश्वास जीतने के लिए धर्म का प्रयोग, शिक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर आईआईटीयंस के बीच घंटों बहस हुई। पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने तरीके से अपनी बात रखी। इसके बाद छात्रों के तर्क के आधार पर उन्हें प्वाइंट्स दिए गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
A grand start of IIT Cultural Meet
आईआईटी कल्चरल मीट
आज होंगी ये प्रतियोगिताएं
स्टेज प्ले टेक्निकल
लाइव स्केचिंग
मेला क्विज
काव्यांजलि
पार्लियामेंट्री डिबेट
स्टेज प्ले-1
स्ट्रीट प्ले-1
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed