फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9वीं के छात्र ने लगाई थी फांसी, 40 बच्चों ने दहशत में छोड़ा हॉस्टल, खौफजदा अभिभावक ले गए घर

Wed, 05 Feb 2020 08:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 05 Feb 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
9th student hanged, 40 children left hostels in panic
9वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के दीनदयालपुरम स्थित जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर की एक क्लास में 9वीं के छात्र का फंदे से लटका शव मिलने के बाद हॉस्टल के छात्र दहशत में हैं। इसके चलते 40 बच्चे मंगलवार को हॉस्टल छोड़कर अपने घर चले गए।

9th student hanged, 40 children left hostels in panic
9वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
वहीं मंगलवार को स्कूल में छुट्टी रही। भीमसेन निवासी 9वीं के छात्र आशुतोष का सोमवार को फंदे से लटका शव मिला था। इसके बाद से बच्चे इस घटना को भूल नहीं पा रहे। पूरी रात आशुतोष के बारे में ही बातें करते रहे। वार्डेन व अन्य स्टाफ पूरी रात बच्चों के ही साथ रहे।

9th student hanged, 40 children left hostels in panic
9वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
बच्चे इतने डरे थे कि मम्मी-पापा से फोन कर तुरंत ले जाने की बात कहते रहे। सुबह होते ही अभिभावक स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि बच्चों की स्थित देखकर उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई। मीडिया प्रभारी अनुराग मिश्रा के मुताबिक हॉस्टल में रहने वाले 72 में से 40 बच्चे घर चले गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
9th student hanged, 40 children left hostels in panic
9वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
हर महीने होगी काउंसलिंग और परीक्षण
अशुतोष की मौत से स्कूल प्रशासन भी चिंतित है। प्रिंसिपल हरि प्रसाद शर्मा ने कहा कि कम उम्र के बच्चों मे ऐसे आत्मघाती फैसले लेने के मामले बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए स्कूल में एक काउंसलिंग सेल बनाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
9th student hanged, 40 children left hostels in panic
9वीं के छात्र की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
इसमें काउंसलर के साथ मनोचिकित्सक भी शामिल किए जाएंगे। यह सेल हर महीने बच्चों का मानसिक परीक्षण करवाएगी। परीक्षाएं भी होंगी, इसके रिजल्ट के आधार पर काउंसलिंग कर उनकी समस्याएं दूर की जाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed