फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेंट्रल यूपी व बुंदेलखंड में ठंड से 31 की गई जान, दिन में खिली धूप से राहत, शाम होते ही बढ़ी ठंड

Fri, 03 Jan 2020 01:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 03 Jan 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
31 killed in central UP and Bundelkhand due to cold
कानपुर सहित आसपास के जिलों में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
सुबह से खिली धूप ने बृहस्पतिवार को कानपुर व आसपास के जिलों को दिन में मुस्कुराने का मौका दिया, तो शाम होते-होते बादलों की गरज-बरस ने लोगों को फिर घरों में धकेल दिया। कानपुर में कई जगहों पर ओलों संग बारिश हुई। बिजली गिरने से दो की मौत हो गई। जालौन और उन्नाव में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। हालांकि न्यूनतम और अधिकतम पारा ऊपर चढ़ा, लेकिन ठंड से 31 लोगों की जान चली गई।


 
31 killed in central UP and Bundelkhand due to cold
बारिश ने बढ़ाई ठंड के साथ गलन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सबसे ज्यादा 16 लोगों की मौत हुई। कानपुर नगर में देर शाम हवा का रुख बदला। बिजली कड़कने के साथ बारिश होने लगी। बिठूर, नारामऊ, घाटमपुर, चौबेपुर और कल्याणपुर क्षेत्र में ओले गिरे और बारिश हुई। तेज कड़क के साथ बिजली गिरने से नौबस्ता और कलक्टरगंज क्षेत्र में दो की मौत हो गई। दिन में दोपहर तीन बजे तक धूप निकलने के बाद मौसम का मिजाज बदलने से लोग अंचभित दिखे। अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री ऊपर चढ़कर 23 डिग्री पहुंच तो न्यूनतम पारा भी 4.2 डिग्री ऊपर चढ़कर 7.4 डिग्री पर आ गया।

 
31 killed in central UP and Bundelkhand due to cold
भीषण ठंड में हुई बारिश तो छाता लगा के निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
ठंड से मरने वालों का भी सिलसिला जारी रहा। छह की हार्ट अटैक, दो की ब्रेन अटैक, पांच सीओपीडी और तीन अस्थमा रोगियों की मौत हो गई। कानपुर देहात में चार लोगों की मौत की खबर है। यहां का न्यूनतम पारा 7.4 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। उन्नाव के परियर क्षेत्र में भी ओले गिरे। जिले का न्यूनतम और अधिकतम तापमान ऊपर चढ़ गया। यहां का अधिकतम तापमान 23 डिग्री पहुंच गया। कन्नौज में ठंड से एक महिला की मौत हो गई। यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
31 killed in central UP and Bundelkhand due to cold
यूपी के कई जिलों में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में धूप निकलने से न्यूनतम और अधिकतम पारा ऊपर चढ़ा। देर शाम बादल छा गए। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री बढ़ोतरी हुई, जबकि अधिकतम 16 डिग्री पर टिका रहा। हरदोई में भी दिन में निकली धूप से अधिकतम पारा जहां 19 डिग्री पहुंचा, वहीं न्यूनतम 11 डिग्री रिकार्ड किया गया। औरैया में देर शाम बादल छाने से मौसम सर्द हो गया। अधिकतम तापमान 5 डिग्री ऊपर जाने से 23.1 डिग्री दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन
31 killed in central UP and Bundelkhand due to cold
भारी बारिश के बीच भी सड़कों पर नजर आए लोग - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूटधाम मंडल के बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर में दिन में धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम पारा भी ऊपर चढ़ गया, लेकिन शाम हल्के को मौसम कुछ खराब हो गया। बांदा में ठंड से तीन लोगों की मौत हो गई। यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। महोबा में तीन, हमीरपुर में 2 और चित्रकूट में एक की ठंड से जान चली गई। महोबा और चित्रकूट का अधिकतम पारा 19, जबकि हमीरपुर 20 डिग्री रहा। चित्रकूट में देर शाम कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। जालौन में भी दिन में धूप निकली। अधिकतम तापमान 18 डिग्री पहुंच गया, लेकिन देर शाम बदली छाने से सर्दी का सितम शुरू हो गया। कुठौंद में ओलावृष्टि हुई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed