फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहरे के कारण ये 20 ट्रेनें रद्द, रिजर्वेशन का पैसा वापस पाने के लिए पढ़ लें खबर

Sat, 15 Dec 2018 08:29 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Dec 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
20 trains canceled due to fog
डेमो पिक
कोहरे की वजह से 20 ट्रेनों को रेलवे ने 15 फरवरी तक रद्द कर दिया है। अब इन ट्रेनों में जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन करा लिए थे, वह अपने टिकट को रद्द कराकर पूरा पैसा वापस ले सकते हैं। इसमें किसी तरह की कटौती नहीं होगी क्योंकि यह गलती यात्रियों की नहीं है। रेलवे ने ट्रैफिक लोड की वजह से ट्रेनों को रद्द किया है।
20 trains canceled due to fog
डेमो पिक
झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर अनवरगंज-फैजाबाद इंटरसिटी, चित्रकूट धाम-कानपुर इंटरसिटी के अलावा लंबी दूरी की हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, आनंद विहार से हटिया स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस को दो महीने के लिए निरस्त किया गया है।
20 trains canceled due to fog
डेमो पिक
15 फरवरी के बीच जिन यात्रियों ने इनमें रिजर्वेशन कराया था, उन्हें पूरा रिफंड मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
20 trains canceled due to fog
डेमो पिक
जिन लोगों ने विंडो टिकट लिया है, वह स्टेशन पर जाकर रिफंड वापसी का फॉर्म भरकर जमा करें और पूरा पैसा ले सकते हैं।
विज्ञापन
20 trains canceled due to fog
डेमो पिक
जिन्होंने ऑनलाइन टिकट बुक कराया था उनके रिजर्वेशन का पैसा आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा। रिजर्वेशन कराने वाले यात्री चाहें तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरी ट्रेनों में टिकट पा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed