फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाबालिगों को परोसा जा रहा 'हुक्के का नशा', 20 से ज्यादा लड़के-लड़कियां छापे में धरे गए 

Fri, 14 Dec 2018 03:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 14 Dec 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
Teenager were being served to hookah in drug addiction
डेमो पिक
कानपुर के पौश इलाके में नाबालिग बच्चों को हुक्का पिलाया जा रहा था। स्वरूप नगर स्थित बजूका रेस्टोरेंट में जब  एफडीए (खाद्य एवं औषधीय सुरक्षा विभाग) की टीम ने छापा मारा तो  टीम को मौके से हुक्का, मसाला और कई तरह के फ्लेवर मिले। लड़के-लड़कियां हुक्के का धुआं उड़ाते मिले, जिनमें कुछ नाबालिग भी थे। टीम ने मौके पर मिले सामान को सील कर दिया है।  

 

Teenager were being served to hookah in drug addiction
डेमो पिक

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से स्वरूप नगर स्थित बजूका रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाए जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर गुरुवार शाम उन्होंने निरीक्षक राजकुमार, कोमल और सतीश कुमार के साथ रेस्टोरेंट में छापा मारा।

Teenager were being served to hookah in drug addiction
डेमो पिक

रेस्टोरेंट में 26 लड़के-लड़कियों को हुक्का पीते पाया गया, जिसमें 10 नाबालिग थे। रेस्टोरेंट से 16 हुक्के, मसाला और 54 तरह के फ्लेवर मिले हैं, जिन्हें सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teenager were being served to hookah in drug addiction
डेमो पिक

रेस्टोरेंट संचालक मयंक माहेश्वरी को लाइसेंस दिखाने को कहा गया। उनका कहना था कि इनकोड इंटरटेनमेंट के नाम से लाइसेंस ले रखा है, लेकिन वह नहीं दिखा सके।

विज्ञापन
Teenager were being served to hookah in drug addiction
डेमो पिक

इस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। साथ ही कोटपा के तहत 19200 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed