फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चूने के गुबार में दम घुटने से मरे थे 14 मजदूर, पांच के सिर में लगी चोट, छह की टूटी गर्दन की हड्डी

Sun, 17 May 2020 10:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
14 laborers died of suffocation in lime, five suffered head injuries, six had broken neck bones
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के औरैया में इटावा-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार रात तीन बजे चिरुहली गांव के पास सड़क पर खड़े डीसीएम में ट्राला की टक्कर से 26 प्रवासियों की मौत हो गई थी। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ट्राला पर लदी जिस चूने की बोरियों पर मजदूर बैठे थे, ज्यादातरों की मौत का कारण वही चूने की बोरियां ही बनीं।

14 laborers died of suffocation in lime, five suffered head injuries, six had broken neck bones
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के अनुसार 14 मजदूरों की दम घुटने व पांच की सिर में चोट लगने से मौत हुई थी। छह मजदूरों की मौत गर्दन की हड़्डी टूटने से हुई है। एक मृतक का सैफई पीजीआई में पोस्टमार्टम हुआ है, जिसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। सीएमओ डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है।

14 laborers died of suffocation in lime, five suffered head injuries, six had broken neck bones
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के बाद दस वाहनों से शवों को उनके परिजनों के पास रवाना किया गया। इन्हीं वाहनों से जिला अस्पताल में भर्ती चार घायल और शेल्टर होम में रह रहे छह मजदूर भी चले गए। हादसे में 35 घायल हुए थे। बकियों का सैफई में इलाज जारी है। एसपी सुनीति देर रात तक पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
14 laborers died of suffocation in lime, five suffered head injuries, six had broken neck bones
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि शवों को उनके घरों को भेजने के लिए 10 वाहनों का इंतजाम किया गया था। रविवार को सुबह तक 23 शवों को भेजा गया। इसमें दो वाहनों से बोकारो, दो वाहनों से पुरुलिया पश्चिम बंगाल, एक वाहन से गया बिहार और तीन वाहनों से उत्तर प्रदेश के झांसी, भदोही और कुशीनगर शवों को भेजा गया। पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा कि वह अपने शवों को मुगलसराय से दूसरी गाड़ियों में लेकर इन गाड़ियों को वापस भेज देंगे।

विज्ञापन
14 laborers died of suffocation in lime, five suffered head injuries, six had broken neck bones
यूपी के औरैया में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
बाकी बचे दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद देर रात दो वाहनों से रवाना कर दिया गया। इसमें एक शव को चिरुटोला तेतरियाडीह थाना छतरपुर जिला पलामू झारखंड और दूसरे शव को हडिहरपुर थाना केसरिया जिला पूर्वी चंपास मोतिहारी राज्य बिहार भेजा गया। हर वाहन में एक राजस्वकर्मी और एक होमगार्ड को भेजा गया है। जानकारी मिली है कि चार गाड़ियों में राजस्व कर्मी नहीं गए हैं, इस बारे में पता किया जा रहा है। उन राजस्व कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed