फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: कोटा से लौटे 12 छात्र-छात्राओं के परिजनों के देख छलके आंसू, स्क्रीनिंग के बाद क्वारंटीन

Sat, 18 Apr 2020 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Apr 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
12 students returned from Kota in Chitrakoot
कोटा से चित्रकूट पहुंची छात्राएं - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के 12 छात्र-छात्राएं राजस्थान के कोटा शहर में लॉकडाउन थे। जिन्हें प्रदेश सरकार की पहल पर शनिवार की रात रोडवेज बस से चित्रकूट पहुंचाया गया। रात लगभग आठ बजे जैसे ही झांसी डिपो की रोडवेज बस शिवरामपुर के डायट परिसर में रूकी तो इन छात्र छात्राओं की खुशी का ठिकाना न रहा। सभी अपने परिवार के सदस्यों को फोन कर अपनी सकुशलता की जानकारी दे रहे थे जवाब में उनके अभिभावक उनसे मिलने पहुंच गए।

 
12 students returned from Kota in Chitrakoot
कोटा से चित्रकूट पहुंचे छात्रों से जानकारी लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : amar ujala
सभी छात्रों के बस से उतरते ही थर्मल स्क्रीनिंग कराकर शेल्टर होम में ठहरा दिया गया है। डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल, सदर एसडीएम एके पांडेय व तहसीलदार सदर दिलीप सिंह की मौजूदगी में सभी छात्रों का भोजन व रात्रि प्रवास का इंतजाम कराया गया। सभी छात्रों ने प्रदेश सरकार के इस कदम की सराहना की है। रविवार को उनके अभिभावकों के आने पर होम क्वारंटीन कराने की शर्त पर सभी को घर जाने की अनुमति दी जाएगी।

 
12 students returned from Kota in Chitrakoot
सभी छात्रों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग - फोटो : amar ujala
आईआईटी की तैयारी कर रही शिक्षक कमलेश सिंह की पुत्री आरती सिंह निवासी एलआईसी तिराहा कर्वी ने बताया कि उन्हें रास्ते में कोई परेशानी नहीं हुई। पूरे स्टाफ ने उनकी बड़ी मदद की। नीट की तैयारी कर रही आर्मी मैन रामेश्वर यादव की पुत्री शोभा यादव निवासी सीतापुर ने बताया कि लॉकडाउन में फंसने पर उनके परिजन परेशान थे लेकिन अब प्रदेश सरकार की मदद से सारी परेशानी दूर हो गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
12 students returned from Kota in Chitrakoot
सभी छात्रों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है - फोटो : amar ujala
कुबेरगंज कर्वी निवासी आर्मीमैन कृष्णदत्त पांडेय के पुत्र आशीष कुमार, कंधवनिया राजापुर निवासी राममिलन के पुत्र विक्रम सिंह व अनीपुर निवासी बेनीप्रसाद के पुत्र विकास सिंह ने बताया कि पढ़ाई के दौरान जब लॉकडाउन व कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में पता चला तो वह बेहद चिंतित थे लेकिन किसी भी तरह अपने गांव घर पहुंचने की खुशी है।

 
विज्ञापन
12 students returned from Kota in Chitrakoot
कोटा से चित्रकूट पहुंचे छात्रों का हुआ चेकअप - फोटो : amar ujala
हालांकि राजस्थान में जहां वह सब थे वह बेहद सुरक्षित थे। वहां की सरकार ने व्यापक इंतजाम किए थे लेकिन कोचिंग बंद होने पर खाने पीने व आने जाने की परेशानी शुरू हो गई थी। ऐसे में घर वापसी सुखद रही। तहसीलदार दिलीप सिंह ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग में सभी छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य सामान्य अवस्था में पाया गया है। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed