फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेलते-खेलते स्कूल की दिवारों में दफ्न हो गए मासूम बच्चे, देखें तस्वीरें

Sun, 04 Dec 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
innocent death before swallowing mid day meal
डेमो - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

एक स्कूल में खेल का मैदान छोटे-छोटे बच्चों की आवाज से चहक रहा था। अचानक वह सन्नाटे में तब्दील हो गया। स्कूल पर ऐसा कहर टूटा कि एक पल में तीन मासूम काल के गाल में समा गए। इनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर जायजा लेने अाला-अफसर की सायरन बजाती गाड़िया धड़ाधड़ पहुंच रही है।











 

सरकारी स्कूल की दीवार ढहने से तीन बच्चों की मौत

innocent death before swallowing mid day meal
स्कूल की गिरी हुई दीवार - फोटो : अमर उजाला
घटना कन्नौज के तालग्राम ब्लाक की है। शनिवार को रोहली गांव स्थित एक सरकारी स्कूल की दीवार ढहने से यहां तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि 15 बच्चों समेत एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है, एक रोलर बैक करते समय स्कूल की दिवार पर लगी छतरी से टकरा गया। इससे स्कूल की दिवार भरभरा कर गिर गई। 


  
 

हादसे के वक्त बच्चे स्कूल में खेल रहे थे

innocent death before swallowing mid day meal
कन्नौज के तालग्राम में प्राथमिक स्कूल में हुआ दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कुछ बच्चे दीवार के नीचे दब गए। हादसे के वक्त बच्चे स्कूल में खेल रहे थे। जबकि कुछ बच्चे स्कूल के दरवाजे से आ-जा रहे थे। तभी रोलर से टकराकर स्कूल के मुख्यद्वार समेत एक दिवार बच्चों पर गिर गई। चींख पुकार मच गई। रोलर चालक मौके देख फरार हो गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोलर टकराने से ढह गई स्कूल की दीवार

innocent death before swallowing mid day meal
इस रोलर के टकराने से गिरी स्कूल की दीवार - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में मौजूद टीचर घटनास्थल की ओर दौड़े तुरंत दीवार तले दबे बच्चे को निकालना शुरू किया। तीन बच्चे दीवार के नीचे वहीं दफ्न होकर हो गए और मौत के मुंह में समा गए।

 
विज्ञापन
innocent death before swallowing mid day meal
रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
हादसे के फौरन बाद भीड़ जमा हो गई। जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाया जाने लगा। इस पर स्कूल प्रधानाध्यापक विक्रम मौके से खिसक लिए। वहीं स्कूल के अन्य टीचर भी धीरे-धीरे कर चंपत हो गए।
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed