पुलिस के खोजी श्वान लूसी की 31 मई को मौत हो गई थी। सोमवार को लूसी के हैंडलर यशपाल सिंह और शिवजीत सिंह यादव द्वारा उसकी तेरहवीं आयोजित की गई। इस दौरान लगभग दो सौ श्वानों को दूध और ब्रेड खिलाई गई। इतना ही नहीं, दोनों हैंडलर ने अपनी तरफ से साथ पुलिस कर्मियों को खीर, पूड़ी और पनीर की सब्जी खिलाई। हैंडलर लूसी की कब्र पर उसके साथी श्वान यूली को लेकर पहुंचे। वह गंध से लूसी की कब्र को पहचान गया और भौंकने लगा। इसके बाद उसने कब्र पर माला चढ़ाई। वह वापस वाहन में नहीं जा रहा था। मुश्किल से उसे हैंडलर वाहन में ले जा पाए।
लूसी और यूली की दास्तां: साथी श्वान की तेरहवीं पर 'रानी' मायूस, कब्र पर चढ़ाई माला, देखें भावुक पलों की तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 13 Jun 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन