फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ललितपुर के लाडले के हाथों में अभिनेता सुशांत सिंह केस की जांच, सुर्खियों में हैं पटना एसपी सिटी विनय

Tue, 04 Aug 2020 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Aug 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
sushant singh suicide case Patna SP City Vinay Tiwari resident of Lalitpur will investigate
sushant singh case - फोटो : अमर उजाला
ललितपुर जिले की मिट्टी में जन्मे आईपीएस विनय तिवारी इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसकी वजह अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या केस में उन्हें जांच अधिकारी बनाया गया है। पिछले दिनों से विनय तिवारी मीडिया में छाए हुए हैं। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर जाखलौन मार्ग पर स्थित भैलवारा गांव निवासी नाथूराम तिवारी के पौत्र है। 
sushant singh suicide case Patna SP City Vinay Tiwari resident of Lalitpur will investigate
पटना एसपी सिटी विनय तिवारी - फोटो : अमर उजाला
पिता ओमप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में पले-बढ़े विनय तिवारी के माता-पिता वर्तमान में तुवन मंदिर के पास आजादपुरा में रहते हैं। इनके बड़े भाई स्वप्निल तिवारी भोपाल में सेल टैक्स विभाग में अधिकारी हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले विनय तिवारी की प्राथमिक शिक्षा ललितपुर में हुई। 
 
sushant singh suicide case Patna SP City Vinay Tiwari resident of Lalitpur will investigate
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
इंटरमीडिएट करने के बाद इंजीनियरिंग की तैयारी की और आईआईटी, बीएचयू वाराणसी में चयन होने पर सिविल से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में आल इंडिया में 50 वीं रैंक के साथ चयन हुआ और इसके बाद 2015 में 193 रैंक के साथ भारतीय पुलिस सेवा में चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh suicide case Patna SP City Vinay Tiwari resident of Lalitpur will investigate
सुशांत सिंह राजपूत, एसपी विनय तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
दो वर्ष की ट्रेनिंग करने के बाद शुरुआत में जिला बेगूसराय और गोपालगंज में कार्यभार संभाला। वर्तमान में विनय तिवारी पटना सिटी एसपी हैं। विनय ने बिहार के बहुत से लंबित केसों को अपने अंजाम तक पहुंचाया है। बेगूसराय में रहते हुए शराब बंदी व गो तस्करी पर रोकथाम जैसे कार्यों को बखूबी अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
sushant singh suicide case Patna SP City Vinay Tiwari resident of Lalitpur will investigate
एसपी विनय तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में पटना में एक अपहरण कांड को 48 घंटे के अंदर सुलझाया है। विनय तिवारी अपनी कार्यकुशलता व प्रतिभा के बल पर बिहार के अच्छे पुलिस अधिकारियों में अपना स्थान बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया है। हाल ही में बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने विनय तिवारी की काबलियत को देखते हुए अभिनेता सुशांत सिंह की मृत्यु के केस में उन्हें जांच अधिकारी बनाया  है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed