{"_id":"5f08039c8ebc3e636b75c414","slug":"martyr-soldier-sultan-singh-verma-father-expressed-happiness-over-vikas-dubey-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे के एनकाउंटर पर शहीद सिपाही के पिता बोले-गद्दार चौबेपुर थानेदार तिवारी को भी ऐसे ही मारो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे के एनकाउंटर पर शहीद सिपाही के पिता बोले-गद्दार चौबेपुर थानेदार तिवारी को भी ऐसे ही मारो
Fri, 10 Jul 2020 12:04 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या के कुख्यात आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर पर झांसी में शहीद सिपाही सुल्तान सिंह वर्मा के पिता हरप्रसाद ने खुशी जताई है। पिता ने कहा कि एसटीएफ ने ऐसे बड़े अपराधी को मारकर बहुत अच्छा काम किया है। परिवार के साथ पूरा गांव इस एनकाउंटर पर खुश है। पुलिस ऐसे ही अपराधियों के एनकाउंटर करती रहे।
शहीद सिपाही की पिता
- फोटो : अमर उजाला
शहीद सिपाही सुल्तान के पिता हरप्रसाद ने इस मामले में चौबेपुर थानाध्यक्ष व एक अन्य पुलिसकर्मी का भी एनकाउंटर करने की मांग की। उनका कहना है कि ऐसे गद्दारों को ज़िंदा रहने का हक़ नहीं है। एनकाउंटर करने वाली एसटीएफ व यूपी पुलिस को बहादुर बताते हुए जमकर तारीफ की। उन्होंने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपना वादा निभाया।
शहीद सिपाही सुल्तान सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि इससे पहले गुरुवार को विकास दुबे की उज्जैन में गिरफ्तारी की खबर सुन शहीद सुल्तान के परिजन भड़क गए थे। पत्नी उर्मिला ने सीधे पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह पकड़ा नहीं गया बल्कि उसने खुद उज्जैन पहुंचकर समर्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद सिपाही की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में 2 जुलाई की रात पुलिस टीम पर हुए हमले में भोजला गांव निवासी सिपाही सुल्तान सिंह वर्मा के शहीद होने के बाद से ही पत्नी ने कहा कि घटना करने के बाद वह कैसे उज्जैन पहुंच गया। बिना संरक्षण और मदद के वह वहां तक कैसे पहुंचा है।
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद
- फोटो : अमर उजासा
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सीबीआई जांच होना जरूरी है। परिजनों ने गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाते हुए इसे सोची समझी रणनीति बताया। परिजनों ने घटना के बाद से ही दहशतगर्द विकास दुबे के एनकाउंटर की मांग उठाई थी।
अस्थि विसर्जित कर लौटे परिजन
दो दिन पहले परिजन शहीद सुल्तान की अस्थियां विसर्जित करने इलाहाबाद गए थे। बुधवार की शाम परिजन घर पहुंचे थे।
अस्थि विसर्जित कर लौटे परिजन
दो दिन पहले परिजन शहीद सुल्तान की अस्थियां विसर्जित करने इलाहाबाद गए थे। बुधवार की शाम परिजन घर पहुंचे थे।