फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, भारतीय और रूस सेना ने बबीना छावनी में किया 'आतंकियों' का सफाया

Wed, 18 Dec 2019 03:09 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 18 Dec 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Indian and Russian army joint exercise in Jhansi babina camp Indra 2019
भारत-रूस सेना युद्धाभ्यास - फोटो : अमर उजाला

भारत-रूस संयुक्त सैन्याभ्यास ‘इंद्र 2019’ के तहत बबीना छावनी की फायरिंग रेंज में भारत और रूस की सेनाओं ने रिहाइशी इलाके में गढ़ बनाए आतंकी संगठन पर हमले का युद्धाभ्यास किया। इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने वायु सेना के सहयोग से अपने-अपने रण कौशल का प्रदर्शन कर आतंकियों के ठिकाने और आतंकियों का खात्मा किया। 

Indian and Russian army joint exercise in Jhansi babina camp Indra 2019
भारत-रूस सेना युद्धाभ्यास - फोटो : अमर उजाला

भारत की सेना ने खास रणनीति के तहत दुश्मन की छाती पर कमांडो को उतार कर टी-90 टैंक और बीएमपी के कवर फायर के बीच कार्रवाई की। वहीं, रूस की सेना ने आक्रामक गोलाबारी के बीच आतंकियों के पांव उखाड़े। सुबह ही भारत-रूस की सेनाओं को लक्ष्य बता दिया गया था। 40-50 भवनों वाले एक इलाके को आतंकियों ने अपने कब्जे में लिया हुआ था। इसमें उन्होंने कुछ आम नागरिकों को बंधक बनाया हुआ था। सूचना के मुताबिक आतंकियों के पास बड़ी मात्रा में भारी हथियार और गोला, बारूद भी मौजूद था। दोनों ही सेनाओं को तय समय सीमा में बंधक बनाए गए आम नागरिकों को सुरक्षित निकालना था और आतंकियों का खात्मा करना था। पहले इस ऑपरेशन को भारतीय सेना ने अंजाम दिया। इसके बाद रूस की सेना ने। 

Indian and Russian army joint exercise in Jhansi babina camp Indra 2019
भारत-रूस सेना युद्धाभ्यास - फोटो : अमर उजाला

एक और ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ 
भारतीय सेना की कार्रवाई कुछ इस तरह थी कि आतंकियों को कार्रवाई की आहट तक नहीं हुई। हेलीकॉप्टर के जरिए कमांडो आतंकी ठिकाने के नजदीक उतर कर अलग-अलग टीम बनाकर पूरे इलाके में फैल गए। उनके पोजीशन लेते ही टी-90 टैंक से दुश्मन की ओर फायरिंग की गई। इससे आतंकियों का ध्यान टैंकों की ओर हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian and Russian army joint exercise in Jhansi babina camp Indra 2019
भारत-रूस सेना युद्धाभ्यास - फोटो : अमर उजाला

इस बीच कमांडो उन बिल्डिंगों तक पहुंचने लगे जहां आतंकी छिपे बैठे थे। बीएमपी (इनफैंट्री कॉम्बैट व्हीकल) के कवर फायर के बीच सामने से भी सैनिक आतंकियों के ठिकाने तक पहुंच गए। पहले नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया और बाद में टैंक से गोला दाग कर आतंकियों का मुख्यालय तबाह कर दिया गया। आतंकियों का सरगना सफेद झंडा लहराता हुआ सरेंडर करने की मुद्रा में बाहर आया और वाहन से भाग खड़ा हुआ। सेना के वाहनों ने उसका पीछा कर मौत के घाट उतार दिया।  


 
विज्ञापन
Indian and Russian army joint exercise in Jhansi babina camp Indra 2019
भारत-रूस सेना युद्धाभ्यास - फोटो : अमर उजाला

नहीं दिया पलक झपकने का समय 
आतंकियों का टारगेट मिलते ही रूस की सेना ने एक साथ आक्रामक कार्रवाई की।  गोलाबारी के बीच बीएमपी की आड़ में रूस के सैनिक आगे बढ़ते रहे। चारों तरफ गिर रहे गोलों से सकपकाए आतंकी समझ ही नहीं सके कि किस तरफ से हमला करें और किस ओर बच कर भागें। रूस के सैनिकों ने कार्रवाई को दो चरण में बांटा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed