{"_id":"6adfb949288d06f8d90e24f0","slug":"farmer-faints-while-standing-in-a-queue-for-fertilizer-jhansi-news-c-420-1-jd11006-14804-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खाद की कतार में खड़ा किसान हुआ बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खाद की कतार में खड़ा किसान हुआ बेहोश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। टहरौली तहसील के ग्राम भसनेह स्थित साधन सहकारी समिति पर खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। सोमवार को खाद के इंतजार में कतार में खड़े एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गया, जिससे हालात की गंभीरता सामने आई।
खेतों में फसल को खाद की सख्त जरूरत है। लेकिन किसानों को खाद पाने के लिए घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। पुरुष-महिला किसान सुबह चार बजे से समिति परिसर में पहुंच जाते हैं। इसके बावजूद, कई किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। खेती के जरूरी काम छोड़कर खाद के इंतजाम में समय बिताना उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है।
किसानों ने समिति सचिव पर खाद वितरण में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिलती है। इससे उनकी खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। फसल को समय पर खाद न मिलने से उत्पादन पर असर पड़ रहा है।