फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   owner of degree college kidnapped by taking driver hostage in jaunpur police start investigation

Jaunpur: चालक को बंधक बनाकर डिग्री कॉलेज के प्रबंधक का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 12 Nov 2022 11:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Nov 2022 11:00 PM IST
सार

जौनपुर के सरायबिरु में शनिवार को 10 से ज्यादा बदमाशों में असलहे का भय दिखाकर चालक को बंधक बनाकर एक महाविद्यालय के प्रबंधक का अपहरण कर लिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
owner of degree college kidnapped by taking driver hostage in jaunpur police start investigation
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जौनपुर के सरायबिरु में शनिवार को 10 से ज्यादा बदमाशों में असलहे का भय दिखाकर चालक को बंधक बनाकर एक महाविद्यालय के प्रबंधक का अपहरण कर लिया। इससे हड़कंप मच गया। शाम तक पता न चलने पर प्रबंधक के पिता ने केराकत कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


आरपीएस संस्थान के प्रबंधक कृष्ण कुमार यादव उर्फ विक्की शनिवार को सरायबीरू स्थित अपने आवास पर थे। दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे उन्होंने ड्राइवर को फोन कर महाविद्यालय चलने के लिए कहा। ड्राइवर आशीष कुमार यादव उर्फ मुलायम जैसे ही उनके आवास पर पहुंचा।
विज्ञापन


उसी समय बदमाशों ने चालक को पकड़कर अपने वाहन में बैठा लिया। शोर सुनकर प्रबंधक कृष्ण कुमार यादव  आवास से बाहर निकले तो बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए उनको भी अपने वाहन में बैठा लिया और उनके वाहन को साथ लेकर चलते बने। यह देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग अपने-अपने स्तर से पता लगाने लगे कि आखिर में वह कौन थे जो प्रबंधक को अपने साथ ले गए। थोड़ी देर के बाद प्रबंधक और उनके वाहन चालक दोनों का मोबाइल बंद आने लगा। परिजनों ने संभावित जगहों पर पता किया फिर शाम सात बजे कोतवाली में पहुंचकर अपहरण की सूचना दी। प्रबंधक के पिता रामापति यादव ने तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed