फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब नहीं ली किसी ने सुधि,तो मददगार बने सोनू सूद, ई-रिक्शा चालक बोला-भरोसा था कि जरुर करेंगे मदद      

Sun, 18 Oct 2020 07:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 18 Oct 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Now Sonu Sood helped Jaunpur e-rickshaw driver
खाना बनाता रिक्शा चालक का परिवार - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के नाविक परिवारों के घरों में खुशियां बिखेरने के बाद फिल्म अभिनेता सोनू सूद जौनपुर के ई-रिक्शा चालक बिलादत हुसैन पप्पू के लिए मसीहा बनकर आए हैं। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना जिस घर से धुएं को नहीं निकाल सकी, वहां सोनू सूद के छोटे से प्रयास से रसोई गैस जलने लगी है।



शहर के एक सामाजिक कार्यकर्ता के ट्वीट का संज्ञान लेते हुए सोनू सूद ई-रिक्शा चालक के परिवार को दो गैस सिलेंडर और चूल्हे के साथ नया कनेक्शन दिलाया है तो एक माह तक राशन का भी बंदोबस्त करने की पहल की है। सोनू सूद की इस दरियादिली से परिवार आह्लादित है।

 

Now Sonu Sood helped Jaunpur e-rickshaw driver
खाना खाता रिक्शा चालक का परिवार - फोटो : अमर उजाला
शहर के रौजा अर्जन मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहने वाले बिलादत हुसैन ई-रिक्शा चलाकर पत्नी और पांच बच्चों का भरण-पोषण करते हैं। उनका ई-रिक्शा भी किराए का है। गरीबी के बावजूद उन्हें उज्ज्वला के तहत गैस कनेक्शन नहीं मिला है। चूल्हे पर ही खाना बनता है। लॉक डाउन के बाद से परिवार की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

मुल्ला टोला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सैयद शादिक रजा ने 15 अक्तूबर को बिलादत की हालत के बारे में फिल्म अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट कर जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई। कुछ ही घंटे बाद सोनू सूद ने ट्वीट कर मदद का भरोसा दिया।
 
Now Sonu Sood helped Jaunpur e-rickshaw driver
- फोटो : file photo

उनकी टीम के सदस्यों ने सैयद शादिक रजा से संपर्क कर परिवार के बारे में पूरी जानकारी ली और फिर नजदीकी नीलकंठ गैस एजेंसी के खाते में पैसा भेजकर गैस कनेक्शन देने को कहा। शनिवार को बिलादत को गैस एजेंसी से दो सिलेंडर, एक चूल्हा मिला। सोनू सूद ने परिवार को शीघ्र ही एक माह का राशन भी मुहैया कराने को कहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Now Sonu Sood helped Jaunpur e-rickshaw driver
साथ ही आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। फिल्म अभिनेता की इस पहल से पूरा परिवार आह्लादित है और दुुआएं दे रहा है। बिलादत ने बताया कि भरण-पोषण को लेकर संकट बना हुआ था। सोनू सूद की पहल से परिवार में खुशी लौट आई है। हमारे लिए सोनू रियल हीरो हैं। पूरा परिवार उनकी तरक्की और खुशहाली की दुआ कर रहा है।

 
विज्ञापन
Now Sonu Sood helped Jaunpur e-rickshaw driver
सोनू सूद - फोटो : Social Media

बिलादत हुसैन की पीड़ा को सोनू सूद तक पहुंचाने वाले सैयद शादिक रजा ने बताया कि लंबे समय से वह इस परिवार को जानते हैं। काफी हालत खराब है। लॉकडाउन में तो कुछ लोगों ने राशन-पानी की व्यवस्था करा दी थी, मगर अब परिवार के लिए मुश्किल हो रहा था।

इधर-उधर भटकने की बजाए सोनू सूद से संपर्क का प्रयास किया। पूरा भरोसा था कि दूसरों की मदद करने वाले सोनू इस परिवार की भी जरुर मदद करेंगे। उन्होंने ई-रिक्शा भी मुहैया कराने का भी वादा किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed