फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जौनपुर : 51 हजार दीपों से जगमगाया माता शीतला का धाम, नजारों ने मोह लिया मन, देखें तस्वीरें...

Mon, 30 Nov 2020 08:04 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 30 Nov 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Mata Shitala's shrine illuminated with 51 thousand lamps, the eyes attracted the hearts
मां शीतला धाम का मनमोहक नजारा। - फोटो : अमर उजाला।

अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय... देव दीपावली पर असंख्य दीपों से जगमगाते घाटों की छटा देख हर किसी के मुंह से बस यही शब्द फूट रहे थे। ऐसा लग रहा था मानो आसमान के तारे धरती पर उतर आए हों। कोई इस विहंगम नजारे पर मोहित हुए जा रहा था तो कोई इसे मोबाइल कैमरे में कैद कर यादगार बनाने की कोशिश में लगा रहा। 

Jaunpur: Mata Shitala's shrine illuminated with 51 thousand lamps, the eyes attracted the hearts
सद्भावना पुल स्थित नव दुर्गा मंदिर पर देव दीपावाली पर आरती करते पुजारी। - फोटो : अमर उजाला।

ढोल की थाप और घंटी की आवाज के बीच जब पुरोहित ने आरती शुरू की तो लोग पूरी तरह भक्ति भाव में मग्न हो गए। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार की शाम जौनपुर शहर के गोमती घाटों की अलौकिक सजावट की गई।

Jaunpur: Mata Shitala's shrine illuminated with 51 thousand lamps, the eyes attracted the hearts
विद्युत झालरों से जगमगाता जौनपुर शाही पुल। - फोटो : अमर उजाला।

शाही पुल और सद्भावना पुल विद्युत झालरों से रोशन थे तो उनके बीच गोमती का तट दोनों तरफ असंख्य दीपों से जगमगा रहा था। गोपी घाट पर संकट मोचन सेवा ट्रस्ट ने सजावट की। यहां घाटों पर आकर्षक रंगोली भी सजाई गई थी। स्वच्छ गोमती अभियान ने गोमती आरती का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaunpur: Mata Shitala's shrine illuminated with 51 thousand lamps, the eyes attracted the hearts
मां शीतला धाम का मनमोहक नजारा। - फोटो : अमर उजाला।

उधर, चौकियां स्थित मां शीतला धाम पर पोखरे को चारों तरफ दीपों से सजाया गया। यहां डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी राजकरण नय्यर सहित अन्य अतिथियों ने आरती की। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस मनमोहक नजारे का साक्षी बनने बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed