फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Actress injured in stone pelting during shooting of Bhojpuri film

यूपीः भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई पत्थरबाजी में अभिनेत्री जख्मी, दो हफ्ते से जौनपुर में चल रही है शूटिंग

Sun, 31 Jan 2021 12:32 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 31 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Actress injured in stone pelting during shooting of Bhojpuri film
पत्थरबाजी में जख्मी अभिनेत्री - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर शहर के रसूलाबाद स्थित रेलवे कॉलोनी में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान शुक्रवार की शाम अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। पथराव में फिल्म में हीरोइन की सहेली का किरदार निभा रही सह कलाकार घायल हो गई।

विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट आने से अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। घटना से फिल्म के कलाकारों में भय बना हुआ है। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में फिल्म की शूटिंग हुई।
विज्ञापन


वी प्रांजल फिल्म क्रिएशन के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ‘मेरा भारत महान’ की शूटिंग पिछले दो सप्ताह से जिले में चल रही है। शुक्रवार को रसूलाबाद में जौनपुर जंक्शन रेलवे कॉलोनी में शूटिंग चल रही थी। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Actress injured in stone pelting during shooting of Bhojpuri film
शूटिंग का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

देर शाम शूटिंग समापन से ठीक पहले भीड़ से किसी ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। एक पत्थर शूटिंग कर रहीं मणि भट्टाचार्य के सिर पर लगा। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। मौके पर अफरातफरी मच गई। तत्काल सभी कलाकारों को घेरे में लेते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। घायल मणि का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।

घायल मणि ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पूर्वांचल में फिल्म सिटी बनाने का प्रयास चल रहा है, मगर ऐसी घटनाओं से कलाकारों का हौसला टूटेगा। सत्यजीत राय व विपुल राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रवि किशन और पवन सिंह नायक की भूमिका में हैं। उनके साथ अंजना सिंह और गरिमा परिहार नायिका हैं। मणि भट्टाचार्य नायिका की सहेली की किरदार निभा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed