फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hathras Stampede: सिपाही से बने 'चमत्कारी बाबा' पर नया खुलासा, पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

Thu, 04 Jul 2024 02:49 PM IST
शाहरुख खान आशीष शर्मा, अमर उजाला, आगरा
आशीष शर्मा, अमर उजाला, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Jul 2024 02:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras Stampede narayan sakar hari was arrested 24 years ago for claiming to revive dead daughter
Hathras Stampede - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई। हादसे पर मंगलवार की देर रात पुलिस की ओर से सिकंदराराऊ कोतवाली में आयोजकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अनुमति से अधिक भीड़ एकत्रित करने, सामूहिक हत्या आदि के संगीन आरोप में यह मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बीच सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। 

Hathras Stampede narayan sakar hari was arrested 24 years ago for claiming to revive dead daughter
साकार हरि बाबा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भोले बाबा उर्फ सूरजपाल उर्फ एसपी सिंह उर्फ साकार विश्व हरि की कुंडली खंगाल रही है। प्राथमिक पड़ताल में सामने आया कि नारायण साकार हरि को 24 साल पहले मृत किशोरी को पुनर्जीवित करने का दावा करने के लिए गिरफ्तारी हुई थी।
Hathras Stampede narayan sakar hari was arrested 24 years ago for claiming to revive dead daughter
साकार हरि बाबा - फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari
सिपाही से ‘चमत्कारी बाबा’ बनने वाले सूरजपाल सहित सात लोगों पर 18 मार्च 2000 को थाना शाहगंज में केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी भी की गई थी। श्मशान घाट में 24 साल पहले एक किशोरी को मलका चबूतरा में जिंदा करने की कोशिश की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Stampede narayan sakar hari was arrested 24 years ago for claiming to revive dead daughter
साकार हरि बाबा - फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari
पुलिस के पहुंचने पर बवाल हुआ था। पुलिस ने बल प्रयोग कर कथित बाबा के कई अनुयायियों को हिरासत में लिया था। पहले चार्जशीट लगाई थी। बाद में फाइनल रिपोर्ट लग गई। मूलरूप से बहादुर नगर, पटियाली एटा निवासी सूरजपाल खुफिया विभाग (एसपीआर कार्यालय) में सिपाही था।

विज्ञापन
Hathras Stampede narayan sakar hari was arrested 24 years ago for claiming to revive dead daughter
भोले बाबा मैनपुरी आश्रम पर अनुयायियों के साथ मौजूद हैं। - फोटो : संवाद
विभाग से जुड़े पूर्व कर्मचारी ने बताया कि सूरजपाल साथ में काम करते थे। 1990 के दशक की बात है। तब उनका आना-जाना अर्जुन नगर, शाहगंज में आयोजित होने वाले एक सत्संग से हो गया। तब से ही उसने नौकरी से नाता तोड़ दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed