फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूकंप जैसे झटके के बाद जब पलटी ट्रेन तो चीख-पुकार के बीच खिड़कियां तोड़ बचाई जान

Mon, 02 May 2016 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़/गढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़/गढ़ Updated Mon, 02 May 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
train aacident garh in hapur   
- फोटो : अमर उजाला

फैजाबाद एक्सप्रेस की कपलिंग टूटते ही बोगियां पलट गई और उसमें सवार सैकड़ों यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कपलिंग टूटते ही इंजन समेत 11 डिब्बों वाला हिस्सा करीब दो किमी तक चला और पीछे छूटे आठ डिब्बे काफी दूर जाकर पलट गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर था।

train aacident garh in hapur   
- फोटो : अमर उजाला

कपलिंग टूटने के बाद फैजाबाद एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। जिसकी आठ बोगियां ट्रैक को उखाड़ती हुईं पलट गईं। जबकि इंजन समेत 11 बोगियां वाला हिस्सा करीब दो किमी दूर तक जा पहुंची। हादसा होते ही यात्रियों को जबरदस्त झटका लगा। यात्रियों ने बताया कि उन्हें भूकंप जैसा महसूस हुआ। 

train aacident garh in hapur   
train aacident garh - फोटो : अमर उजाला

यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। एसी कोचों की खिड़की पूरी तरह लॉक हो गईं। जिससे ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। ट्रेन की बोगियां पलटने से उसमें सवार महिला-बच्चों समेत 150 से भी अधिक यात्री और स्टाफ कर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
train aacident garh in hapur   
- फोटो : अमर उजाला

खिड़कियां तोड़कर निकाले यात्री : हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसी कोच में खिड़कियों को तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। बच्चों और महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। 15 से 20 से लोगों के सिर और हाथों में चोट आई। जबकि 100 से अधिक लोग चोटिल हो गए। ट्रेन में सवार यात्रियों ने भी अपने सहयात्रियों की मदद की।

विज्ञापन
train aacident garh in hapur   
train aacident garh - फोटो : अमर उजाला

मेरठ-गाजियाबाद के अस्पतालों में भेजे यात्री : सूचना मिलते ही डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय, तहसीलदार भगत सिंह, इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, एसएसआई हरपाल सिंह, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed