फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: यूपी में बस ने गंगाजल से भरे टैंकर में मारी टक्कर, चार बच्चों समेत 20 घायल, बाप-बेटी समेत तीन गंभीर

Sun, 13 Jul 2025 08:02 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़।
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़। Published by: विकास कुमार Updated Sun, 13 Jul 2025 08:02 PM IST
सार

टक्कर लगने से टैंकर व ट्रैक्टर हाईवे पर पलट गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस का चालक, परिचालक समेत कई सवारियां आगे का शीशा तोड़ते हुए हाईवे पर जा गिरीं। 

विज्ञापन
bus collided with tanker of Gangajal 20 people including four children injured in hapur
बस ने मारी गंगाजल टैंकर में टक्कर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के हापुड़ स्थित थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर के पास प्राइवेट बस ने गंगाजल से भरे टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें बस सवार चार बच्चों समेत 20 लोग घायल हो गए। गंभीर अवस्था में पिता पुत्री व एक अन्य बच्ची को हायर सेंटर रेफर किया है। टक्कर लगने से टैंकर हाईवे पर पलट गया, जिस कारण काफी देर जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

bus collided with tanker of Gangajal 20 people including four children injured in hapur
पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

शिव मंदिर में चढ़ाना था गंगाजल
थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर निवासी टैंकर चालक जितेंद्र रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे ब्रजघाट से गंगाजल भरकर गांव सबली स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जा रहा था। एनएच-09 स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार बस ने पीछे से टैंकर में टक्कर मार दी।

bus collided with tanker of Gangajal 20 people including four children injured in hapur
इस बस में सवार थे लोग - फोटो : अमर उजाला

बस का शीशा तोड़ ड्राइवर-कंडक्टर हाईवे पर जा गिरे
टक्कर लगने से टैंकर व ट्रैक्टर हाईवे पर पलट गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस का चालक, परिचालक समेत कई सवारियां आगे का शीशा तोड़ते हुए हाईवे पर जा गिरीं। दुर्घटना में चार बच्चों समेत 20 लोग घायल हो गए। इस दौरान हाईवे पर चींख पुकार मच गई थी। सड़क दुर्घटना पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, थाना देहात प्रभारी विजय कुमार गुप्ता, थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह, हाफिजपुर प्रभारी आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस व पुलिस जीप से जिले के दो अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bus collided with tanker of Gangajal 20 people including four children injured in hapur
घायल को उठाकर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पिता-पुत्री व एक अन्य बच्ची मेरठ रेफर
इनमें तीन बच्चों समेत 13 लोग सीएचसी और एक बच्ची समेत सात लोग गढ़ रोड स्थित देवनंदनी अस्पताल में भर्ती थे। देवनंदनी अस्पताल में घायल पिता पुत्री व एक अन्य बच्ची की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। रेफर होने वालों में रोहित, सुनैना और एक बच्ची है। जबकि बस चालक व परिचालक की हालत गंभीर बनी हुई थी। एडीएम संदीप कुमार व एएसपी विनीत भटनागर ने भी देवनंदनी अस्पताल पहुंचकर घायलों को हाल जाना था।

विज्ञापन
bus collided with tanker of Gangajal 20 people including four children injured in hapur
बचाव दल और घायल - फोटो : अमर उजाला

ये लोग हुए हैं घायल
दुर्घटना में घायल होने वालों में ट्रैक्टर टैंकर चालक जितेंद्र व बस चालक दिनेश व परिचालक ओमकार निवासी गढ़ी सूरजपुर नोएडा, मनोज निवासी गजरौला, ब्रह्मपाल निवासी मीरपुर खादर बिजनौर, मोनिका निवासी लुहारी खादर अमरोहा, अर्चना निवासी टोनिया अमरोहा, शिमला निवासी खौपुर संभल, रजनी निवासी सदरपुर डेहराकुटी हापुड़, अमलेश निवासी गांव बड़ा हसनपुर अमरोहा, संगीता व उनका पांच वर्षीय पुत्र अनिकेत निवासी धीमरपुर बिजनौर, केला देवी निवासी गजरौला, रविंद्र निवासी अल्लूपुर बिजनौर, रोहित व उनकी तीन वर्षीय पुत्री सुनैना निवासी बब्बूगढ़ अमरोहा समेत 20 लोग शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed