{"_id":"6866b6e6114455bcce042e0b","slug":"five-people-died-in-hapur-reshma-not-destined-to-stay-with-her-husband-she-left-alone-again-after-nine-years-2025-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक साथ पांच की मौत: रेशमा की किस्मत में नहीं पति का साथ, नौ साल बाद फिर हुई तन्हा; इस बार बच्चे भी छोड़ गए साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ पांच की मौत: रेशमा की किस्मत में नहीं पति का साथ, नौ साल बाद फिर हुई तन्हा; इस बार बच्चे भी छोड़ गए साथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 04 Jul 2025 03:18 AM IST
सार
हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एनएच 334 पर बुधवार रात करीब साढ़े 10.30 बजे गलत साइड जा रहे कैंटर ने बाइक सवार दानिश (35), उसकी बेटी मायरा (8), सुमायरा (6), दानिश का भतीजा समर (8), पड़ोसी वकील का इकलौता बेटा माहिम (12) को कुचल दिया था। जिसमें पांचों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
1 of 8
रेशमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बुलंदशहर रोड पर हादसे में दानिश की मौत के बाद उसकी पत्नी रेशमा का सुहाग और दुनिया उजड़ गई। रेशमा हंसमुख और एक अलग व्यक्तित्व जीने वाली महिला है। वह इंस्टाग्राम फेसबुक पर भी रील के माध्यम से एक्टिव रहती है। लेकिन पिछले कुछ साल में उसने जीवन में काफी उतार चढ़ाव झेले। दानिश से उसका यह दूसरा निकाल था। पहला निकाह दिल्ली के होजखास रानीमाली नगर के जावेद से हुआ था। लेकिन बदकिस्मती से उसका तलाक हो गया। जिसके बाद मोहल्ले में ही घर के सामने रहने वाले दानिश से 2015 में दानिश से निकाह हुआ। दानिश की भी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। लेकिन नौ साल बाद एक बार फिर दानिश और दोनों बेटियों के मारे जाने के बाद रेशमा तन्हा हो गई।
2 of 8
Hapur Accident News
- फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एनएच 334 पर बुधवार रात करीब साढ़े 10.30 बजे गलत साइड जा रहे कैंटर ने बाइक सवार दानिश (35), उसकी बेटी मायरा (8), सुमायरा (6), दानिश का भतीजा समर (8), पड़ोसी वकील का इकलौता बेटा माहिम (12) को कुचल दिया था। जिसमें पांचों की मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद चार शव मोहल्ला मजीदपुरा व माहिम का शव रफीकनगर पहुंचा। शवों के पहुंचते ही मोहल्लों में चीत्कार मच गई। परिजन जहां बेसुध थे, वहीं मोहल्ले के लोगों की आंखें भी नम हो गई। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
3 of 8
जनाजे लेकर जाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खुशी के कुछ घंटों के बाद उजड़ गई रेशमा की दुनिया
बुधवार की दोपहर करीब एक बजे राजमिस्त्री का काम करने वाला रफीकनगर निवासी दानिश अपनी पत्नी रेशमा, दो बेटी मायरा, सुमायरा, पड़ोसी वकील के बेटे माहिम, बेटी इंशा, मजीदपुरा में रहने वाले भाई सरताज के बेटे समर व एक अन्य पड़ोसी तनवीर व अन्य बच्चों के साथ हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुर्शदपुर स्थित एक स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। कई घंटों तक वहां मौज मस्ती की। घटना से पहले स्वीमिंग पूल पर पत्नी के साथ डांस करने का दानिश का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर नहीं ठहरी। वहां से लौटते समय पड़ाव के पास मिनी लैंड स्कूल के सामने हुए इस हादसे में दानिश और उसकी बाइक पर सवार बच्चे की मौत हो गई।
दानिश की बाइक पर उसकी दो बेटियां की भी मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी रेशमा पड़ोसी तनवीर के साथ दूसरी स्कूटी पर सवार थी। परिवार में अब केवल रेशमा ही बची है। उसकी पूरा परिवार उजड़ गया और वह रात से ही बेसुध है। उसके पति और बच्चों के शवों को भी पोस्टमार्टम के बाद मजीदपुरा में भाई सरताज के घर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
माहिम
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी मन्नतों के और दुआ के बाद हुआ था माहिम
हादसे में मारा गया 12 साल का माहिम भी तीन बहनों का सबसे छोटा इकलौता भाई था। परिजनों ने बताया कि तीन बहनों के बाद परिवार के लोगों की बड़ी ही मन्नतों और दुआ के बाद माहिम का जन्म हुआ था। लेकिन इस हादसे के बाद इस घर का इकलौता चिराग बुझ गया। माहिम का पिता वकील उर्फ गुल्लू धीरखेड़ा स्थित एक फैक्टरी में मुनीम का काम करता है। मां शगुफ्ता का भी रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
5 of 8
समर
- फोटो : अमर उजाला
समर का इसी महीने था जन्मदिन, धूमधाम से मनाने की थी तैयारी
सरताज का भी रो रोकर बुरा हाल था। सरताज ने बताया कि उनके बेटे समर का इसी माह जन्मदिन था और समर की मां शाहीन ने इस बार जन्मदिन धूमधाम से मनाने की बात कही थी। हालांकि गमजदा सरताज बेसुध होने के बाद जन्मदिन की तारीख तक नहीं बता पाए। समर पांच बच्चों में चौथे नंबर का था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।