फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: वरमाला के बाद हाथ थामे खड़े थे दूल्हा-दुल्हन, इस बात से नाखुश मां ने वर को चप्पलों से पीटा

Mon, 05 Jul 2021 10:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Jul 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
mother beat up the groom at the wedding in hamirpur
जयमाल कार्यक्रम में दूल्हे को चप्पल मारती मां - फोटो : अमर उजाला
यूपी में हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर में पुत्र के अंतर्जातीय विवाह से नाखुश दूल्हे की मां ने जयमाला के समय स्टेज पर चढ़कर दूल्हे की चप्पलों से पिटाई कर दी। इससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया। किसी तरह से नाराज मां को समारोह से बाहर कर शादी की अन्य रस्में आनन-फानन में निपटाई गईं। यह घटना सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। कस्बे के शिवानी पैलेस के पीछे रहने वाले उमेशचंद्र ने पड़ोसी अंकिता गौतम से विगत दिवस कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद उन्होंने अंकिता को अपने साथ रख लिया। लेकिन इस कोर्ट मैरिज से उमेशचंद्र के मां-बाप व भाई खुश नहीं थे। बिटिया के कोर्ट मैरिज कर लेने पर अंकिता के पिता ने धूमधाम से शादी करने का निर्णय लिया और तीन जुलाई को शादी की तारीख तय कर हमीरपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम रख दिया। इस शादी के कार्ड भी नाते-रिश्तेदारों के साथ अन्य परिचितों को बांटे गए थे।
mother beat up the groom at the wedding in hamirpur
जयमाल स्टेज पर मौजूद दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि बिटिया के पिता ने शादी समारोह में दामाद के मां-बाप व भाइयों को आमंत्रित नहीं किया था। क्योंकि यह सभी लोग इस बेमेल शादी के खिलाफ थे। जिस वक्त जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था और वर-वधू एक दूसरे को वरमाला पहना रहे थे।

 
mother beat up the groom at the wedding in hamirpur
जयमाल स्टेज पर मौजूद दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
तभी दूल्हे की मां मुंह में कपड़ा बांधकर अचानक जयमाल के स्टेज में आ धमकी और फोटोग्राफर आदि को धक्का देते हुए पुत्र के ऊपर चप्पलों की बारिश कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mother beat up the groom at the wedding in hamirpur
जयमाल स्टेज पर मौजूद दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
दूल्हे ने दुल्हन की आड़ लेकर किसी तरह अपना बचाव किया। इसी बीच अन्य लोगों ने दूल्हे की मां को पकड़कर स्टेज के नीचे किया। इसके बाद दूल्हे की मां गाली-गलौज करते हुए कार्यक्रम से वापस लौट गई।

 
विज्ञापन
mother beat up the groom at the wedding in hamirpur
जयमाल स्टेज पर मौजूद दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद शादी की अन्य रस्में आनन-फानन में निपटाकर दुल्हन को विदा किया गया। दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर चला गया। बताते हैं कि मौजूदा समय में दूल्हा कस्बे के बाहर रहता है और वहीं से बरात लेकर सीधे यहां आया था। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed