हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर नुकसान होने का समाचार भी है। चंबा में दोपहर बाद हुई भारी बारिश के बीच मुगला नाला उफान पर आ गया। नाले में जलस्तर बढ़ने से कई वाहन मलबे में दब गए। वहीं, कीचड़ और मलबा कई लोगों के घरों में घुस गया। इधर, कुल्लू की बंजार घाटी में तेज बारिश से बाह्य सराज को जोड़ने वाला औट-आनी-सैंज हाईवे-305 लारजी के पास पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया। करीब चार बजे से एनएच देर शाम तक यातायात ठप रहा। इस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों का जाम लगा रहा। बिलासपुर जिले में बुधवार दोपहर बाद करीब आधा घंटा जमकर बारिश हुई। बारिश के साथ करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई। जिले में कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। बारिश के बाद जिला के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
तस्वीरें: चंबा में मलबे में दबे कई वाहन, कुल्लू में एनएच ठप और बिलासपुर में ओलावृष्टि
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 02 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन