{"_id":"5dfb631c8ebc3e87952b29ef","slug":"rape-accused-officer-weds-rape-victim-girl-at-durga-temple-maharajganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थाने में आबरू की कीमत लगने पर भी इंसाफ को अड़ी थी पीड़िता, अफसर को लेने पड़े फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में आबरू की कीमत लगने पर भी इंसाफ को अड़ी थी पीड़िता, अफसर को लेने पड़े फेरे
Sat, 21 Dec 2019 10:43 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी अधिकारी को करनी पड़ी शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी अधिकारी को आखिरकार पीड़िता से मंदिर में शादी रचानी पड़ी। महाराजगंज के निचलौल तहसील क्षेत्र में तैनात अधिकारी पर बीते दिनों एक महिला कर्मचारी ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने जांच कर पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य मामले में 10 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया था।
वायरल हो रहे वीडियो की तस्वीरें...
- फोटो : अमर उजाला
इस हाई प्रोफाइल मामले की चर्चा क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। वहीं आरोपी के सहयोगियों द्वारा ब्लॉक परिसर से लेकर थाने तक पंचायत कर पीड़िता की आबरू की कीमत लगाकर मामले को दबाने का प्रयास किया जाने लगा। इस मामले को अमर उजाला ने 17 दिसबंर के अंक में ‘दुष्कर्म का मामला दबाने का चल रहा प्रयास’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद पुलिस प्रशासन से लेकर आरोपी भी परेशान हो गया।
दुष्कर्म करने के आरोपी अधिकारी को करनी पड़ी शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबर को संज्ञान में लेकर पुलिस विभाग के उच्चधिकारियों द्वारा मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कहीं जाने लगी। बताते हैं अपने ऊपर पुलिस कार्रवाई होने की डर से आरोपी ने मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे क्षेत्र के टिकुलहिया स्थित दुर्गा मंदिर में पीड़िता के साथ शादी रचा ली। इसकी पुष्टि करते हुए मंदिर के पुजारी उतरी ने बताया कि उनकी मौजूदगी में आरोपी अधिकारी ने पीड़िता से शादी रचाई है। इस संबंध में निचलौल इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी अधिकारी को करनी पड़ी शादी
- फोटो : अमर उजाला
मामला यह था कि महिला रोजगार सेवक ने निचलौल तहसील क्षेत्र में तैनात अफसर पर शादी का झांसा लेकर तीन साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 10 दिसंबर को केस दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। विवेचना के खेल में मामले को मैनेज करने का प्रयास किया जा रहा था। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण मैनेज का खेल थाना परिसर में ही चलने लगा था।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी अधिकारी को करनी पड़ी शादी
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता के मुताबिक आरोपी अफसर ने बीते तीन साल पहले ही शादी करने का वादा किया था। उसके बाद वह ब्लॉक परिसर में चाय पीने के बहाने नशीली दवा पिलाकर तीन सालों तक दुष्कर्म करता रहा। बीते छह माह पहले उसका तबादला हो गया। उस दौरान शादी की बात कही तो शादी से इंकार करते हुए धमकी देने लगा की शिकायत करोगी तो तुझे बदनाम कर देंगे, जिसके लोकलाज के कारण कुछ दिनों बाद सोच समझकर पुलिस से शिकायत की। पीड़िता का आरोप था कि थाने में पंचायत कर उसकी आबरू की कीमत लगाई जा रही है।