Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहन के पति को कुल्हाड़ी से काटकर ले ली जान, खून से सने हाथ लेकर पहुंचा थाने

Thu, 26 Dec 2019 10:54 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज Published by: विजय जैन Updated Thu, 26 Dec 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
man killed sister husband after marriage in maharajganj
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के इलाहाबास गांव में बहन के पति को भाई ने बेरहमी में कुल्हाडी से काटकर मार डाला। इसके बाद सीधे थाने पहुंचा तो पुलिस सन्न रह गई। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। गांव में पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाने में जुट गए। इस मामले को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इलाहाबास के खास गांव के रहने वाले बृजेश 28 की हत्या उनके साले ने कर दी। वह शादी से नाराज था। कई साल से वह मौके की तलाश में था।
Trending Videos
man killed sister husband after marriage in maharajganj
गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात। - फोटो : अमर उजाला
सही अवसर मिलने पर बुधवार दोपहर के बाद उसने बृजेश को उसके घर के पास बुलाया। फिर बेरहमी से कुल्हाडी से काटकर मार डाला। इसके बाद वह कुल्हाड़ी लिए खून से सना हाथ लेकर सीधे पनियरा थाने पहुंचा तो पुलिस सन्न रह गई। उसके पुलिस को पूरी कहानी बताई तो उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।
man killed sister husband after marriage in maharajganj
आरोपी ने पुलिस को बताई पूरी बात। - फोटो : अमर उजाला

मामला प्रेम प्रपंच से जुड़ा है। इलाहाबास के रहने वाले बृजेश 28 एक दूसरे समुदाय की युवती से करीब 5 साल पहले प्रेम करते थे। वह उस युवती से शादी गोरखनाथ मंदिर में जाकर वर्ष 2014 में शादी कर लिए। इसके बाद युवती के घर वाले इस बात से नाराज हो गए। खासकर युवती का भाई इससे बेहद नाराज हो गया। वह शुरू से ही दोनों की शादी के खिलाफ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
man killed sister husband after marriage in maharajganj
प्रेम विवाह करने से नाराज था आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
पहले तो उसने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी तो उसने रास्ते से हटाने की ठान ली। इसके बाद वक्त बीतता गया। वह मौके की तलाश में जुटा रहा। इधर बृजेश को एक बेटा एवं एक बेटी भी हो गई। वह पत्नी बच्चों के साथ खुश था। घर का इकलौता होने के कारण मां बाप भी बेटे की खुशी में अपनी खुशी समझकर हंसी खुशी जीवन यापन करने लगे।

इधर मौके की तलाश कर युवक बृजेश को मौत की नींद सुलाने की योजना बनाने लगा। बुधवार को उसे सही मौका मिला। घर के पास आम के पेड़ के पास बृजेश को बुलाया। कुछ देर बात की। इसके बाद साथ लाए कुल्हाड़ी को निकालकर ताबड़तोड़ कई बार प्रहार कर मार डाला।
विज्ञापन
man killed sister husband after marriage in maharajganj
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। - फोटो : अमर उजाला
मौके पर एएसपी, सीओ सदर, थानाध्यक्ष पनियरा समेत बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची। एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि आरोपी हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed