{"_id":"5df27c608ebc3e882254b570","slug":"car-got-stuck-on-the-road-mla-warns-they-will-file-case-against-everyone-send-enformation-cm-yogi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फंसी कार तो गुस्साए विधायक, बोले-सब पर केस दर्ज कराएंगे, CM योगी को बताएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर फंसी कार तो गुस्साए विधायक, बोले-सब पर केस दर्ज कराएंगे, CM योगी को बताएंगे
Fri, 13 Dec 2019 11:29 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर के विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल की कार का पहिया घंसा
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले ही निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज फोरलेन का निरीक्षण करने वाले गोरखपुर के विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल की कार का पहिया बृहस्पतिवार को इसी सड़क पर धंस गया। इसकी जानकारी शाहपुर थाना पुलिस को मिली तो पुलिस कर्मी मौके पर जा पहुंचे। पुलिस जीप से टोचन कर विधायक की कार बाहर निकलवाई गई। इस घटना पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई है।
काफी देर हुई तो पहली बार पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विधायक ने मामले में एफआईआर कराने का मन बनाया है। उनका कहना है कि शुक्रवार को मामले में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम के अफसरों और सड़क का निर्माण कराने वाले ठेकेदार व विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा सकते हैं। व्हाट्सएप की मदद से पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी बल्लू राय को दे दी है।
पुलिस जीप से टोचन कर विधायक की कार बाहर निकलवाई गई
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज फोरलेन के निर्माण में देरी पर विधायक ने नाराजगी जताई थी और गत बुधवार को ही लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ सड़क का निरीक्षण किया था। कहा था कि कामकाज की गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाए। इसपर लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। बृहस्पतिवार को वह जनप्रिय बिहार के विनीत श्रीवास्तव के घर गए थे। वहां से डॉ. बीबी गुप्ता के घर जा रहे थे कि मेडिकल सड़क पर कार धंस गई। काफी देर हुई तो पहली बार पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण करने वाले गोरखपुर के विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
गुलरिहा तक जाना था लेकिन गाड़ी फंसी रही। विधायक ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने शहरवासियों का जीवन नारकीय बना दिया है। पहले सड़क निर्माण में देरी हुई, अब गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह सरकारी धन के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है। काम कराने मे जितनी देर होगी, उतनी ही लागत बढ़ेगी।
विज्ञापन
रात में दुरुस्त कराई सड़क
- फोटो : अमर उजाला
पहले फंसी 12 गाड़ियां, रात में दुरुस्त कराई सड़क
मेडिकल कॉलेज की सड़क पर बृहस्पतिवार को करीब 12 गाड़ियां फंसी थीं। इस सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। इससे राहगीरों को दिक्कत होती है। हालांकि विधायक की कार फंसने के बाद लोक निर्माण विभाग के अफसर हरकत में आए। देररात ही जेसीबी लगाकर सड़क को दुरुस्त कराया गया।
मेडिकल कॉलेज की सड़क पर बृहस्पतिवार को करीब 12 गाड़ियां फंसी थीं। इस सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। इससे राहगीरों को दिक्कत होती है। हालांकि विधायक की कार फंसने के बाद लोक निर्माण विभाग के अफसर हरकत में आए। देररात ही जेसीबी लगाकर सड़क को दुरुस्त कराया गया।