Gonda Blast: धमाके से हाईवे के दूसरी तरफ उड़कर गिरा टिनशेड..गोदाम के पीछे 400 मी. दूर खड़ी कार के शीशे चकनाचूर
शनिवार को रात लगभग साढ़े 10 बजे गोंडा-बलरामपुर राजमार्ग पर इटियाथोक बाजार के मध्य तेलियानी मोड़ के पास यह धमाका हुआ है। रामजी गुप्ता की किराना दुकान का गोदाम एक किराये के मकान में है। यहां दोना-पत्तल व गिलास सहित अन्य सामानों का भंडारण किया जाता है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन समाप्त होते ही अचानक गोदाम में जोरदार विस्फोट हुआ।
धमाके की चपेट में आ जाने से रामजी गुप्ता के पुत्र दुर्गेश गुप्ता (28) बुरी तरह से झुलस गये। वह गोदाम में पहले से ही मौजूद थे। धमाके के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जब मौके पर पहुंची तो आनन-फानन में परिवारीजन गंभीरावस्था में दुर्गेश को लेकर गोंडा मेडिकल कॉलेज भागे।
धमाके से गोदाम के सामने लगा टिनशेड हाईवे के दूसरी तरफ उड़कर गिरा। वहीं गोदाम के पीछे 400 मीटर दूर खड़ी मन्नू की वैगनआर कार के शीशे चकनाचूर हो गए। अन्य गाड़ियों के शीशे भी क्रेक हुए। दुकान के भीतर रखे दोना-पत्तल सब खाक में तब्दील हो गए।

छह दिन पहले दहल उठा था बेलसर, चंद रुपयों के लालच में 3 ने गंवा दी थी जान
अभी सात अक्तूबर दिन सोमवार को बीते महज छह दिन हुए हैं, जब नगर पंचायत क्षेत्र का बेलसर उत्तरी वार्ड भीषण धमाकों में थर्रा उठा था। बंद मकान में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखों के जखीरे में विस्फोट हो गया था, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया था।