{"_id":"668cc53fa4b5bbdf310ddd45","slug":"triple-murder-case-update-in-ghazipur-family-reveals-murder-motive-receive-threat-up-news-in-hindi-2024-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर तिहरा हत्याकांड: 'आकर बेटे को समझा दो... नहीं तो रेत देंगे गला', परिजनों का चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर तिहरा हत्याकांड: 'आकर बेटे को समझा दो... नहीं तो रेत देंगे गला', परिजनों का चौंकाने वाला खुलासा
Tue, 09 Jul 2024 11:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
Triple Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के नंदगंज के कुसम्हीकला (खिलवा बिंद) पुरा में दंपती व पुत्र की गला रेतकर हुई हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुटी है, लेकिन परिजन हत्या के कारण चीख-चीख कर बता रहे हैं।
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उनका आरोप है कि हत्यारोपी ने ही एक महीना पहले फोन करके मुंशी बिंद को पंचायत के लिए घर बुलाया था। धमकी दी थी कि आकर पुत्र को समझा दो, नहीं तो गला रेत देंगे। इस पर मुंबई में टाइल्स लगाकर परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा मुंशी बिंद छह जून को घर लौटा था।
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सोवरन बिंद के तीन पुत्रों में सबसे बड़े राम प्रकाश बिंद, दूसरे मुनीव बिंद और तीसरे नंबर पर मुंशी बिंद थे। मुंशी विंद पैतृक आवास से कुछ दूरी पर नया मकान बनाकर परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghazipur Triple Murder
- फोटो : अमर उजाला
बड़े भाई रामप्रकाश बिंद ने बताया कि हत्यारोपी राधे बिंद ने एक महीने पहले फोन कर पंचायत के लिए घर बुलाया था। मुंशी के घर आने के बाद दोनों परिवारों में आठ जून को पंचायत हुई थी। इस दौरान कहा गया कि मृतक का छोटे पुत्र व हत्यारोपी की पुत्री की उम्र कम है, ऐसे में शादी नहीं होगी।
विज्ञापन
Ghazipur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस तक भी पहुंचा था मामला
परिजनों के मुताबिक करीब दस दिन पूर्व हत्यारोपी शादी के लिए परेशान व दबाव बनाने लगा तो मृतक ने डायल 112 पर सूचना दी थी। पुलिस ने जब देखा कि मृतक के छोटे पुत्र व हत्यारोपी के पुत्री की उम्र कम है तो उन्होंने दोनों परिवारों को समझाने को कहा और वापस चली गई थी। इधर गांव में हुए तिहारे हत्याकांड से कोहराम मचा हुआ है। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी।
परिजनों के मुताबिक करीब दस दिन पूर्व हत्यारोपी शादी के लिए परेशान व दबाव बनाने लगा तो मृतक ने डायल 112 पर सूचना दी थी। पुलिस ने जब देखा कि मृतक के छोटे पुत्र व हत्यारोपी के पुत्री की उम्र कम है तो उन्होंने दोनों परिवारों को समझाने को कहा और वापस चली गई थी। इधर गांव में हुए तिहारे हत्याकांड से कोहराम मचा हुआ है। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी।