{"_id":"668cd1fe7a187852a307b784","slug":"triple-murder-case-in-ghazipur-couple-son-and-mother-dead-body-found-dead-news-in-hindi-2024-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Triple Murder Case: चारों तरफ बिखरा था खून, चारपाई पर मां की लाश... जमीन पर थे पिता तो आठ कदम दूर था भाई का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Triple Murder Case: चारों तरफ बिखरा था खून, चारपाई पर मां की लाश... जमीन पर थे पिता तो आठ कदम दूर था भाई का शव
Tue, 09 Jul 2024 01:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:35 PM IST
विज्ञापन
Triple Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के कुसम्हीकला (खिलवा बिंद) गांव पुरा में रविवार की रात दंपती और उनके बड़े बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। वारदात को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
Ghazipur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
बड़े भाई रामाशीष का शव दरवाजे के पास पड़ा था। मृतक के बड़े भाई रामप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही राधे बिंद ने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इधर, ग्रामीणों के मुताबिक घटना का कारण प्रेम प्रसंग लग रहा है।
Ghazipur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
मुंशी बिंद का छोटा बेटा गांव के ही एक व्यक्ति की बेटी से प्यार करता था और दोनों फोन पर बातें भी करते थे। हालांकि पुलिस हत्या के कारणों को लेकर छानबीन करने की बात कह रही है। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने बताया कि पांच टीमें जांच के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghazipur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, परिवार में जिंदा बचे बेटे ने बताया कि गांव में आर्केस्ट्रा आया था। मैं भी नाच देखने के लिए गया था। रात में करीब 10-11 बजे पापा आए और मुझे लेकर घर चले आए। लेकिन, जब वे सो गए तो मैं चोरी से दरवाजा चिपकाकर रात 12 बजे नाच देखने के लिए चला गया। वहां से मैं करीब 1.15 मिनट बाद लौटा तो पापा-मम्मी और बड़े भाई की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन
Ghazipur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
बताते-बताते परिवार में इकलौते जिंदा बचा बेटा रोने लगता है। लेकिन, उसकी आंखों से आंसू नहीं निकल रहे हैं। उसे देखने पर लगता जैसे उसकी उसकी आंखें तीन-तीन लाशों को देख जैसे पथरा सी गईं हैं। हर कोई उसे साहस और सांत्वना देने में लगा रहा।