फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: अतुल सुभाष जैसी है कोविद की कहानी, पत्नी-सास करती थीं टॉर्चर; दिल दहला देगा टीचर के माैत का मामला

Sun, 18 May 2025 01:11 PM IST
अमन विश्वकर्मा अंकुर शुक्ला, अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अंकुर शुक्ला, अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 18 May 2025 01:11 PM IST
सार

यूपी के गाजीपुर में एक सहायक अध्यापक ने अपनी पत्नी और सास की प्रताड़न से तंग आकर माैत का रास्ता चुन लिया। इसके पहले उसने एक वीडियो बनाकर दोनों के खिलाफ आरोप भी लगाए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
story of Kovid like Atul Subhash murder case his wife and mother-in-law used to torture him
कोविद की फाइल फोटो और अंत समय में लिखा गया सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला

Ghazipur Crime News: जौनपुर का अतुल सुभाष प्रकरण बीते अभी कुछ ही दिन हुए हैं और ठीक वैसा ही मामला गाजीपुर में भी सामने आ गया। बेटे का शव लेने 500 किमी दूर सीतापुर से आए मृत शिक्षक कोविद के पिता ने कुछ ऐसी ही कहानी बयां की। 



सीतापुर के डीह, पुरवा सकरन निवासी चंद्रिका प्रसाद के बेटे कोविद (42) सहायक अध्यापक थे और वह एक पैर से दिव्यांग थे। चंद्रिका के मुताबिक लखनऊ में रहने वाले फौज से रिटायर्ड उनके एक परिचित ने लक्ष्मी के परिवार के बारे बताया था। 

story of Kovid like Atul Subhash murder case his wife and mother-in-law used to torture him
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक कोविद कुमार के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि चार बहन और तीन भाई हैं। पिता मजदूरी करता है। पूरा परिवार कांशीराम गरीब शहरी आवास योजना आदर्श बाजार में रहता है। वह सेवाभाव करेगी और एक गरीब परिवार की मदद भी हो जाएगी। 

story of Kovid like Atul Subhash murder case his wife and mother-in-law used to torture him
लक्ष्मी और कोविद की एलबल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बेटे की शादी 18 जनवरी 2023 को लक्ष्मी कुशवाहा के साथ करा दी लेकिन बहू लक्ष्मी और सास रामजती रानी की निगाह कोविद के वेतन पर लग गई। वे चाहत रखने लगीं कि कोविद अपने परिवार को छोड़ दे और वेतन पत्नी व सास को दे दे। कुछ दिनों बाद ही कोविद इस बात को समझ गए। 

उन्होंने पत्नी और सास को बहुत समझाया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। मां-बेटी ने कई बार उन्हें अपमानित किया। आरोप है कि गाजीपुर में फर्जी केस भी दर्ज कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
story of Kovid like Atul Subhash murder case his wife and mother-in-law used to torture him
शादी के पहले की फोटो। - फोटो : अमर उजाला

कभी भाई तो कभी पूरे परिवार को ले जाती थी लक्ष्मी
चंद्रिका प्रसाद के मुताबिक शादी के बाद लक्ष्मी अपने साथ कभी अपने भाई तो कभी बहन को सीतापुर ले जाती। कई बार पूरे परिवार के साथ आई। वे खाते-पीते और कोविद के पैसे भी लेते। लक्ष्मी ने उसके पैसे से खूब जेवर भी बनवाए। कोर्ट के आदेश पर वह कोविद के साथ रहती थी। लक्ष्मी ने कोर्ट में बयान दिया था कि ससुराल में अच्छा व्यवहार रहा है। 

विज्ञापन
story of Kovid like Atul Subhash murder case his wife and mother-in-law used to torture him
माता-पिता का मिला था आशीर्वाद। - फोटो : अमर उजाला

मर जाओगे तो कम से कम मुझे नौकरी मिल जाएगी
पिता चंद्रिका प्रसाद के मुताबिक, कोविद को कोर्ट जाना था और पत्नी को उस मामले में गवाही भी करनी थी लेकिन अंतिम समय में पत्नी कोर्ट जाने के बजाय मायके जाने लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed